वैभव सूर्यवंशी ने उप-कप्तानी मिलने के बाद लिखा खास मैसेज, दलीप ट्रॉफी में धमाल मचाने को तैयार
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है। जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब वे रेड बॉल क्रिकेट ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचाया। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में चुना गया। सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने डेब्यू किया। हालांकि, वो दौरा खास नहीं रहा और फ्लॉप हो गए। इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे में धमाल मचाया।
उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ईस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया। सूर्यवंशी को टीम का उपकप्तान बनाया गया और अब वे रेड बॉल क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। टी20 क्रिकेट में खुद को अद्भुत प्रतिभा साबित कर चुके, वैभव क्रिकेट के सबसे कठिन फॉर्मेट का भी तोड़ निकालना चाहेंगे। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है और खास मैसेज लिखा है।
वैभव सूर्यवंशी ने दिया खास मैसेज
जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद उन्होंने नेट्स में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने डिफेंसिव और अटैकिंग दोनों तरह के शॉट्स पर फोकस किया। वीडियो के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा - "तैयारी।"
जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन
वैभव ने 15 साल की उम्र में इंग्लैंड दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहां तीन पारियों में वे 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। भारत 1-4 से सीरीज हार गया था लेकिन जिम्बाब्वे दौरे में उन्होंने वापसी की। तीन पारियों में 151 रन बनाए, दो अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारत ने पहली सीरीज जीती। अब तक छह टी20 मैचों में वैभव ने 193 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 है।
खबरें और भी
दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान का मौका
ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने दलीप ट्रॉफी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तान बनाया है। वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। यह उनके करियर में एक और बड़ा कदम है। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अनुभवी बंगाल बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से शुरू होगी। पहला मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच होगा।
ईस्ट जोन की टीम
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकुल रॉय, दानिश दास।
यह भी पढ़ें- IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप
यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे ने किया संन्यास का एलान तो सबसे पहले आया इस दिग्गज का फोन, कोहली और रोहित ने भी की बात