Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit के जिगरी की बायोपिक होगी सुपर-डुपर हिट! स्टार एक्टर Vikrant Massey ने एक रोल करने की जताई इच्छा

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 09:39 AM (IST)

    Vikrant Massey Dinesh Karthik विक्रांत मैसी ने हाल ही में दिनेश कार्तिक की प्रशंसा की और बताया कि कार्तिक की जर्नी कितनी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने ...और पढ़ें

    Vikrant Massey ने जताई Dinesh Karthik की बायोपिक में काम करने की इच्छा
    Vikrant Massey ने जताई Dinesh Karthik की बायोपिक में काम करने की इच्छा

    HighLights

    1. स्टार एक्टर Vikrant Massey ने दिनेश कार्तिक की बोयोपिक में काम करने की जताई इच्छा
    2. विक्रांत मैसी की 12वीं फेल फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी
    3. दिनेश कार्तिक की लाइफ स्टोरी से प्रभावित हुए विक्रांत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Dinesh Karthik Biopic। अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाले विक्रांत मैसी अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। विक्रांत मैसी ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि वह दिनेश कार्तिक की स्ट्रगल कहानी से काफी प्रभावित हैं। यही कारण है कि दिनेश कार्तिक की बायोपिक में काम करना विक्रांत का सपना है।

    विक्रांत की दो हाल ही में रिलीज हुई बायोपिक फिल्म सुपर हिट रही हैं। सबसे ज्यादा फेमस 12वीं फेल रही, जिसने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े।

    Vikrant Massey ने जताई Dinesh Karthik की बायोपिक में काम करने की इच्छा

    विक्रांत मैसी ने हाल ही में दिनेश कार्तिक की प्रशंसा की और बताया कि कार्तिक की यात्रा कितनी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कमेंटेटर के रूप में काम करने के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में शानदार वापसी कैसे की। प्रतिभाशाली अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने बायोपिक के बारे में कार्तिक के साथ भी चर्चा की है।

    एनडीटीवी से इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी ने कहा कि जब दिनेश की बायोपिक बनेगी तो दिक्कत होगी। हमने इस विषय पर बातचीत की है। यह बहुत प्रेरणादायक कहानी है. उन्होंने कमेंट्री करना शुरू किया और उन्हें वापस बुला लिया गया। वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं। वह एक शानदार व्यक्ति हैं।

    इससे पहले दिनेश कार्तिक ने जून में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। अब दिनेश कार्तिक आगामी 2025 के लिए आरसीबी बल्लेबाजी कोच और सलाहकार के रूप में काम करेंगे।

    हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि कब दिनेश कार्तिक की बोयोपिक बनेगी।

    यह भी पढ़ें: 'मुंबई में बुमराह को बाहर रखो', सीरीज हारने के बाद दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा को दी नसीहत

    Dinesh Karthik का ऐसा रहा क्रिकेट करियर

    अगर बात करें दिनेश कार्तिक के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने टेस्ट में 26 मैच खेलते हुए 1025 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक निकला है। 94 वनडे मैच खेलते हुए कार्तिक ने 1752 रन बनाए, जिसमें  उन्होंने 9 अर्धशतक जड़े। टी20I में कुल 60 मैच खेलते हुए उन्होंने 686 रन बनाए है। वहीं, आईपीएल में दिनेश कार्तिक के नाम 4842 रन दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy के लिए ऑस्ट्रेलिया या भारत, कौन किस पर पड़ेगा भारी? Dinesh Karthik ने कर दी भविष्यवाणी