यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Video: विनोद कांबली ने दिया अपनी हेल्थ पर अपडेट, वीडियो शेयर कर फैंस से कहा- भगवान की दया से सब ठीक
विनोद कांबली ने अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में कांबली ने फैंस बताया कि वह भगवान की दया से पूरी तरह से फिट हैं। इस ...और पढ़ें

HighLights
- विनोद कांबली ने शेयर किया हेल्थ अपडेट का वीडियो
- विनोद कांबली ने कहा- भगवान की दया से सब ठीक
- पिछले दिनों वायरल हुआ था कांबली की खराब हालत का वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कांबली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर फैंस को बताया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सहारा लेकर चलते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी मदद के लिए आवाज उठी थी।
भारत के लिए 117 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले कांबली ने अपनी हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में कांबली फिट और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने थंम का इशारा करते हुए सबकुछ सही बताया। उन्हें वीडियो यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'भगवान की दया से मैं ठीक हूं और फिट हूं।'
@sachin_rt : plz watch #VinodKambli.
Really looks in a bad shape and is in need of urgent medical help.
I know you have done a lot for him but i will request you
to keep your grievances aside and take up his guardianship till he gets better. Thanks 🙏pic.twitter.com/a4CbGNNhIB
— Rahul Ekbote ☝️ (@rekbote01) August 9, 2024
लड़खड़ाने का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि पिछलों दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें विनोद कांबली को लड़खड़ाकर चलते हुए देखा गया था। वह सड़क किनारे एक बाइक के सहारे खड़े होकर चलने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए थे। ऐसे में आसपास खड़े लोगों ने उन्हें सहारा दिया था।
यह भी पढ़ें- Vinod Kambli को चलने के लिए लेना पड़ा लोगों का सहारा, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का Video भावुक कर देगा
सचिन के हैं बचपन के दोस्त
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और साथी क्रिकेटर विनोद कांबली ने 100 वनडे और 17 टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10,000 र बनाए हैं। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 262 रन रहा है।