यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विराट कोहली का नया घर देखा क्या? शानदार इंटीरियर, खूबसूरत लोकेशन, इतनी है कीमत
विराट कोहली का तीसरा घर बनकर तैयार हो गया है। कोहली ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अपने नए घर की झलक दिखाई है। कोहली का ये नया ...और पढ़ें

HighLights
- विराट कोहली के नए घर की पहली झलक आई सामने
- विराट कोहली ने अलीबाग में बनाया आलीशान बंगला
- विराट कोहली ने इस घर को बताया सपनों का घर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली ने हाल ही में अपना एक सपना पूरा किया। ये सपना था टी20 वर्ल्ड कप जीतने का। टीम इंडिया ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। इसे अभी ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि कोहली ने अपने एक और सपने के पूरा होने की बात बताई है। कोहली का सपनों का घर। कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बताया है कि उनका सपनों का घर बन गया है। इस वीडियो में कोहली ने कंस्ट्रक्शन टीम को बधाई दी है।
कोहली का ये नया घर अलीबाग में स्थित है। काफी दिनों से कोहली के इस घर को लेकर खबरें थीं। अब कोहली ने खुद बता दिया है कि उनका ये घर पूरा हो गया है। कोहली ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें जिसमे इस आलीशान बंगले की झलक दिखाई है।
यह भी पढ़ें- MS Dhoni के दोस्त ने अमेरिका में ठोका तूफानी शतक, लेकिन टीम को नहीं दिला सका जीत, आसमानी आफत ने बिगाड़ा काम
करोड़ों हैं कीमत
कोहली ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसे देखकर पता चलता है कि इस आलीशन बंगले में एक स्वीमिंग पूल, बहुत बड़ा गार्डन, और कई सारी सुविधाएं हैं। कोहली ने बताया कि उनको इस घर में सबसे ज्यादा लीविंग स्पेस और फिर वहां से बाहर जाने वाला रास्ता काफी पसंद आया है। वीडियो में घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर की कीमत 30 करोड़ रुपये से ऊपर बताई जा रही है जिसमें तकरीबन 13 करोड़ रुपये की लागत घर बनाने में आई है जबकि 19-20 करोड़ के तकरीबन कोहली को यहां की जमीन मिली है। कोहली का ये बंगला आवास कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बनाया है जो लगभग दो साल के भीतर तैयार हुआ है।
कोहली ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "अलीबाग घर को बनाने का जो सफर रहा है वो शानदार रहा है। इसे बनकर तैयार होकर देखना काफी सुखद है। मेरे सपने के घर को हकीकत में बदलने के लिए आवास टीम का शुक्रिया। अपने प्यारे लोगों के साथ यहां पर समय बिताने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।"
खबरें और भी
The journey of building my Alibaug home has been a seamless experience, and seeing it all come together is truly gratifying. Huge thanks to the entire Avas team for making our dream home a reality. Can't wait to enjoy every moment here with my loved ones!#avaswellness… pic.twitter.com/x17iL3ETfM
— Virat Kohli (@imVkohli) July 9, 2024
मुंबई में भी है घर
कोहली का ये तीसरा घर है। इसके अलावा कोहली के पास मुंबई में एक और आलीशन घर है। वहीं गुरुग्राम में भी कोहली के पास बेहतरीन घर है। अब कोहली ने एक और घर बनाया है। हाल ही में ऐसी खबरें थी कि कोहली लंदन शिफ्ट होना चाहते हैं लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद लगता है कि कोहली इसी आलीशन बंगले में रहने को तैयार हैं।