Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli Dance Video: बीच मैदान विराट कोहली बने 'लखन', फैंस की बीट पर लगाए ठुमके

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 02:17 PM (GMT+05:30)

    स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन हिट बॉलीवुड गाने माई नेम इज लखन पर डां ...और पढ़ें

    बीच मैदान विराट कोहली ने किया डांस। फोटो- सोशल मीडिया
    बीच मैदान विराट कोहली ने किया डांस। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
    2. वायरल फ्लू के कारण जसप्रीत बुमराह को मिला आराम
    3. जडेजा ने एक ही ओवर में लिए दो विकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन बॉलीवुड के हिट चार्टबस्टर गाने 'माई नेम इज लखन' पर डांस करते देखा गया। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम ने पहले सत्र में ही तीन विकेट गंवा दिए थे।

    सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ फैंस अभिनेता अनिल कपूर के मशहूर बॉलीवुड गाना 'माई नेम इज लखन' गा रहे हैं। वीडियो में दो प्रशंसक खेल देखते हुए बॉलीवुड गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस भी स्टैंड में खूब मस्ती कर रहे थे और नारे लगा रहे थे, नाच रहे थे और अपनी पूरी आवाज में गाना गा रहे थे। क्लिप में आगे, वे कैमरे को पिच की ओर घुमाते हैं, जहां कोहली गाने का हुक स्टेप करते हुए दिखाई देते हैं, जिससे फैंस उत्साहित हो रहे हैं।

    वॉशिंगटन सुंदर ने पहले सत्र में लिए दो विकेट

    भारत ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जो वायरल फ्लू से पीड़ित हैं और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने टिम साउथी और मिशेल सैंटनर की जगह मैट हेनरी और ईश सोढ़ी को शामिल किया है।

    जडेजा ने कराई वापसी

    मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आकाश दीप ने डेवॉन कॉनवे को 4 (11) रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। शुरुआती विकेट खोने के बाद विल यंग ने कप्तान टॉम लैथम के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। सुंदर ने लैथम को 28 (44) रन पर आउट करके उनकी साझेदारी का अंत किया। उन्होंने रविंद्र को 5 (12) रन पर आउट किया और लगातार तीसरी बार सीरीज में क्लीन बोल्ड किया।

    खबरें और भी

    लंच के बाद विल यांग ने अपना 8वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। डेरिल मिचेल के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। जडेजा ने विल यांग को 71 के निजी स्कोर पर स्लिप पर रोहित के हाथों कैच आउट करवाया।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025 Retention: Virat Kohli से ज्‍यादा मालामाल हुआ ये विदेशी छोरा, जानें सबसे ज्‍यादा पैसे पाने वाले टॉप-10 रिटेंशन

    यह भी पढे़ं- Virat Kohli IPL 2025 में करेंगे कप्‍तानी! RCB ने कर दी फाफ की छुट्टी