विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashwin के संन्‍यास ने विराट कोहली को भी किया इमोशनल, जानें अन्‍ना के रिटायरमेंट पर क्‍या बोले किंग

Published: Wed, 18 Dec 2024 12:50 PM (IST)

रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्‍ट ड्रॉ होने के बाद अपने करियर का सबसे बड़ा फैसला लिया। उन्‍होंने मुकाबला खत्‍म होने ...और पढ़ें

शानदार रहा अश्विन का इंटरनेशनल करियर। इमेज- बीसीसीआई
शानदार रहा अश्विन का इंटरनेशनल करियर। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. विराट कोहली ने अश्विन को लगाया था गले
  2. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
  3. अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लिए 765 विकेट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्‍गज भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्‍ट ड्रॉ होने के बाद अपने करियर का सबसे बड़ा फैसला लिया। उन्‍होंने मुकाबला खत्‍म होने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

मैच के बाद भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ अश्विन प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के लिए आए। उन्‍होंने इस दौरान सभी पत्रकारों को अपने फैसले के बारे में बताया और वह चले गए/ इससे पहले अश्विन का एक वीडियो वायरल हुआ था।

विराट ने लगाया था गले

इस वीडिया में देखा जा सकता था कि अश्विन विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। दोनों आपस में कुछ बातचीत करते हैं। इस दौरान अश्विन भावुक हो जाते हैं और विराट कोहली उन्‍हें गले लगा लेते हैं।

इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि अश्विन अब संन्‍यास लेने वाले हैं और मैच के बाद हुआ भी ऐसा ही। अब विराट कोहली भी अश्विन के संन्‍यास लेने के बाद भावुक हो गए हैं। उन्‍होंने एक्‍स पर एक इमोशनल पोस्‍ट शेयर किया है।

14 साल साथ खेले अश्विन-विराट

अश्विन के साथ तस्‍वीर शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा, "मैंने आपके साथ 14 वर्षों तक खेला है और जब आपने मुझे बताया कि आज आप संन्‍यास ले हैं, तो इससे मैं थोड़ा भावुक हो गया। साथ में खेलने के उन सभी सालों की यादें मेरे सामने आ गईं।"

विराट ने लिखाा, "मैंने आपके साथ यात्रा के हर पल का आनंद लिया है, आपका कौशल और भारतीय क्रिकेट में मैच जीतने वाला योगदान किसी से पीछे नहीं है। आपको हमेशा भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। आपके परिवार के साथ आपके जीवन में और आपके लिए जो कुछ भी सामने आता है, उसके लिए शुभकामनाएं। आपके और आपके करीबियों के प्रति बड़े सम्मान और ढेर सारे प्यार के साथ। हर चीज के लिए धन्यवाद दोस्त।"

ये भी पढ़ें: बदकिस्मती ने नहीं छोड़ा Ashwin का साथ, रिटायरमेंट लेने के बाद भी लग गया करियर पर दाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।