Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL 3rd ODI: हेलीकॉप्टर शॉट जड़ते ही Virat Kohli चिल्लाते हुए बोले- 'ये तो माही शॉट...'

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 16 Jan 2023 03:06 PM (IST)

    Virat Kohli Screams Mahi Shot after Hitting Helicopter Shot विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने वनडे करियर का 46वां शतक जड़ा जिसमें कुल 8 छक्के देखने को ...और पढ़ें

    Virat Kohli Screams 'Mahi' Shot after Hitting Helicopter Shot (Photo-bcci)
    Virat Kohli Screams 'Mahi' Shot after Hitting Helicopter Shot (Photo-bcci)

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Virat Kohli Screams 'Mahi' Shot: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका (IND vs SL ODI) के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने इस सीरीज के दो मैचों में शतकीय पारी खेली और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया।

    इस सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने वनडे करियर का 46वां शतक जड़ा, जिसमें कुल 8 छक्के देखने को मिले। इसमें से एक छक्का, उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के स्टाइल में जड़ा, जिसे हेलीकॉप्टर शॉट कहा जाता है। इस छक्के को जड़कर कोहली ने इसे माही का हेलीकॉप्टर शॉट बताया।

    हेलीकॉप्टर शॉट जड़ने के बाद Virat Kohli खुद बोले- 'माही शॉट'

    बता दें कि श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ 15 जनवरी को खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दमदार शतक जड़ा। इस मैच में कोहली के बल्ले से 110 गेंदों पर नाबाद 166 रनों की पारी खेली और अपने इंटरनेशन क्रिकेट का 74वां शतक ठोका। उन्होंने मैदान पर चौके और छक्कों की बौछार लगाई। लेकिन इस बीच उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा, जिससे फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) याद आए।

    फैंस ही नहीं किंग कोहली भी छक्का लगाने के बाद क्रीज पर दौड़ते हुए श्रेयस अय्यर के पास गए और हंसते-हंसते उन्हें कहा कि ''ये माही शॉट है''। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, टीम इंडिया की पारी के 44वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए कसुन रजीथा आए थे।

    खबरें और भी

    उनके ओवर की चौथी गेंद पर कोहली ने धोनी का सिग्नेचर शॉट हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा पर छक्का जड़ा। उनका ये सिक्स 97 मीटर दूर जाकर गिरा। इसके बाद जब वह स्टेडियम में बैठे लोगों से इस शॉट की तारीफ बटोर रहे थे, तब उन्होंने भी इसे माही शॉट बताया।

    विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर और महेला जयवर्धने का तोड़ा रिकॉर्ड

    विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि कोहली ने भारतीय सरजमीं पर 21वां शतक ठोका और उन्होंने घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। 

    इसके अलावा कोहली ने तीसरे वनडे मैच में 63 रन बनाते ही महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) को पीछे छोड़ दिया और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह पांचवें नंबर पर पहुंच गए है।

    यह भी पढ़े:

    सचिन के 100 शतक के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देंगे विराट कोहली, इस शर्त के साथ सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी

    वनडे इतिहास में 300 से ज्यादा रन से जीत करने वाली पहली टीम बनी इंडिया, ये है बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमें