Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिएक्टिवेट तो फैंस अनुष्का शर्मा से मांगने लगे जवाब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 09:16 AM (GMT+05:30)

    विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट होने से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। 274 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट के बंद होने पर कोई आधिका ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट होने की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया जिससे ये पता चल सके कि कोहली ने खुद ऐसा किया है या फिर ये कोई तकनीकी खराबी है। फैंस को इस बात को जानने की जिज्ञासा है और इसलिए वे उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से जवाब मांग रहे हैं।

    कोहली का इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट होने की खबर गुरुवार देर रात को सामने आई। इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर कोहली के 274 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। अकाउंट खोलने की कोशिश करने पर यूजर्स को, 'पेज उपलब्ध नहीं है' या 'लिंक खराब है' जैसे मैसेज दिखाई दिए।

    अनुष्का के इंस्टाग्राम पर पूछे सवाल

    इसके बाद लाखों फैंस असमंजस और चिंता में पड़ गए। इस घटना के बाद फैंस जानकारी के लिए उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनसे जवाब मांग रहे हैं। अनुष्का के पोस्ट्स पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं और कोहली के इंस्टाग्राम के डिएक्टिवेट होने की वजह जानना चाह रहे हैं। अनुष्का ने भी इस मामले में अभी तक कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है।

    Virat kohli inst deactive

    कोहली इंस्टाग्राम से काफी मोटी कमाई भी करते हैं और उनकी एक पोस्ट के जरिए वह इंस्टाग्राम से लाखों रुपये कमाते हैं। ऐसे में वह अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दें इसकी संभावना कम नजर आ रही है। यह कोई तकनीकी खराबी भी हो सकती है।

    खबरें और भी

    शानदार फॉर्म में कोहली

    जहां तक क्रिकेट की बात है तो कोहली इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए काफी रन बनाए थे। दूसरे वनडे में उन्होंने 124 रनों की पारी खेली थी। इस सीरीज के बाद वह एक बार फिर आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर आ गए हैं।

    यह भी पढ़ें- BCCI अपनी पॉलिसी में करने जा रही बड़ा बदलाव, विराट कोहली और रोहित शर्मा से है कनेक्‍शन

    यह भी पढ़ें- 'बाहर करने को मजबूर किया गया...', Virat Kohli के टेस्‍ट संन्‍यास पर पूर्व क्रिकेटर के दावे ने फिर गर्म किया माहौल