Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BCCI अपनी पॉलिसी में करने जा रही बड़ा बदलाव, विराट कोहली और रोहित शर्मा से है कनेक्‍शन

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 07:17 PM (GMT+05:30)

    बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी मैचों का प्रसारण न होना घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर जनत ...और पढ़ें

    घरेलू क्रिकेट खेले थे दोनों।

    घरेलू क्रिकेट खेले थे दोनों।

    HighLights

    1. सचिव देवजीत सैकिया ने किया खुलासा

    2. घरेलू क्रिकेट से जुड़ा है पूरा मामला

    3. रोहित-विराट खेले विजय हजारे ट्रॉफी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्‍ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास ले चुके हैं। ऐसे में दोनों बैटर अब सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते नजर आते हैं। हाल में विराट और रोहित ने घरेलू क्रिकेट भी खेला। दोनों विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्‍ली और मुंबई की ओर से खेले थे। हालांकि, इस मैच का प्रसारण टीवी पर नहीं हुआ था।

    कुछ मैचों का प्रसारण संभव

    बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि कोहली और रोहित के विजय हजारे ट्रॉफी मैचों का प्रसारण न होना घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर जनता की भारी दिलचस्पी के बावजूद, व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की सीमाओं का नतीजा था। टूर्नामेंट के पहले चरण में कई मैच एक साथ खेले जा रहे थे और केवल कुछ ही मैचों का सीधा प्रसारण संभव हो पाया था।

    बीसीसीआई करेगा बदलाव

    सैकिया ने बताया कि पहले घरेलू मैचों के लगभग 100 मैच ही टेलीकास्ट होते थे, लेकिन नेशनल प्‍लेयर्स की भागीदारी बढ़ने से इनकी डिमांड बढ़ी। उन्होंने आगे कहा कि बीसीसीआई आगामी सत्रों में घरेलू मैचों का प्रसारण बढ़ाने के लिए प्रसारण भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

    सैकिया ने स्पोर्टस्टार को दिए एक इंटरव्यू में बताया, "सबसे बड़ा बदलाव जो हम अभी देख रहे हैं, वह यह है कि सभी नेशनल प्‍लेयर घरेलू क्रिकेट में भाग ले रहे हैं। पहले मुझे कभी फोन नहीं आते थे कि कोई खास घरेलू मैच क्यों नहीं दिखाया जा रहा है या कौन से मैच लाइव टेलीकास्ट होंगे। ये सवाल पहले कभी नहीं आते थे, लेकिन अब हमें नियमित रूप से मिल रहे हैं।"

    खबरें और भी

    उन्‍होंने कहा, "हमारी पिछली प्रणाली के तहत लगभग 100 घरेलू मैचों का प्रसारण किया जाता था। हम इसी मॉडल का पालन करते थे। हालांकि, नीति में बदलाव के बाद और टॉप खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट में खेलने से, न केवल मीडिया बल्कि आम जनता की भी दिलचस्पी में काफी वृद्धि हुई है। क्रिकेट प्रेमी घरेलू मैच देखना चाहते हैं।"

    युवाओं को मिलता है फायदा

    सैकिया ने कहा, "इसी कारण हम अपनी नीति में संशोधन करने जा रहे हैं। हम पहले से ही अपने प्रसारण भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं और आने वाले सीजन में दिखाए जाने वाले घरेलू मैचों की संख्या बढ़ाएंगे। घरेलू क्रिकेट में टॉप खिलाड़ियों के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे प्रतियोगिता का लेवल बढ़ जाता है। युवा खिलाड़ियों को देश और इंटरनेशनल लेवल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ एक ही ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलता है।"

    सैकिया ने कहा, "इससे घरेलू प्‍लेयर्स का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अधिक चुनौतीपूर्ण माहौल में खेल सीखने में मदद मिलती है। साथ ही राष्ट्रीय खिलाड़ी अपने खाली समय में भी खेल से जुड़े रहते हैं। यह युवा और अनुभवी दोनों तरह के खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद स्थिति है। "

    विराट-रोहित खेले थे VHT

    कोहली और रोहित ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। 15 साल बाद घरेलू 50 ओवर के क्रिकेट में वापसी करते हुए कोहली ने शतक जमाया और लिस्ट ए में 16,000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। 2018 के बाद पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे रोहित ने मुंबई के लिए 94 गेंदों में 155 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- 2016 से अब तक कितनी बदली India Cricket Team? धोनी की सेना के वो 'योद्धा' अब कहां?

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20 2026: विजाग में गूंजेगा 'सूर्या' का नाम, बस इतने रन बनाते ही रोहित-कोहली के क्लब में मारेंगे एंट्री