Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे कोहली, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिल सकता है वैभव को मौका

    By Abhishek TripathiEdited By: Rajat Gupta
    Updated: Fri, 05 Jun 2026 05:00 AM (IST)

    आरसीबी को दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के विरुद्ध 13 जून से शुरू होने वाली तीन वनड ...और पढ़ें

    विराट कोहली।

    विराट कोहली।

    HighLights

    1. हैमस्ट्रिंग के कारण वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे विराट

    2. रुतुराज गायकवाड़ को मिल सकता है मौका 

    3. आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज में वैभव-पाटीदार को किया जा सकता टीम में शामिल

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के विरुद्ध 13 जून से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। विराट को हैमस्ट्रिंग इंजरी है।

    बताया जा रहा है कि आईपीएल फाइनल के दौरान उनकी तकलीफ बढ़ गई थी। टीम प्रबंधन को बताया गया है कि उनकी चोट ठीक होने में दो सप्ताह का समय लग सकता है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी। हालांकि ये पता चला है कि वह वनडे टीम से जुड़ेंगे। हालांकि उनके खेलने पर अभी भी संशय है।

    धर्मशाला में पहला मैच

    अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। विराट की जगह रुतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। रुतुराज फिलहाल श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय-ए टीम का हिस्सा हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि विराट को हैमस्ट्रिंग इंजरी है। स्कैन से पता चला है कि उन्हें डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर है। डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर एक रेयर हैमस्ट्रिंग इंजरी है जो घुटने के ठीक नीचे पिंडली की हड्डी के अंदरूनी हिस्से से मसल को जोड़ने वाले हिस्से पर असर डालती है।

    शानदार फॉर्म में कोहली

    37 वर्षीय कोहली आईपीएल में शानदार फार्म में थे और उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक समेत कुल 675 रन बनाए थे। अब सिर्फ एक प्रारूप में खेल रहे कोहली को चोट की वजह से मैच मिस करते देखना बहुत कम होता है। वहीं रोहित का वनडे टीम में चयन फिटनेस के आधार पर किया गया था क्योंकि उन्हें भी आईपीएल में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी और इसकी वजह से वह कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे।

    खबरें और भी

    वहीं विराट और रोहित के खेलने को लेकर भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विराट या रोहित जैसे खिलाड़ी जब टीम से बाहर होते हैं, तो यह बड़ी खबर होती है। हम इन खिलाड़ियों की फिटनेस जांचेंगे, और हमारे पास अब यह तय करने के लिए कुछ दिन हैं कि क्या वे खेलने और टीम का हिस्सा बनने के लिए फिट हैं। उसी के अनुसार बदलाव किए जाएंगे।

    रोहित और विराट के बारे में जैसे ही मेडिकल टीम कोई फैसला लेगी, वैसे ही आधिकारिक जानकारी दे दी जाएगी। जब से कोहली और रोहित दोनों ने पिछले साल टेस्ट से संन्यास लिया है, तब से उनके वनडे भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। अगला वनडे विश्व कप अक्टूबर-नवंबर 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होना है और उन्हें टूर्नामेंट से पहले उनके फार्म और फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया जाएगा।

    वैभव और पाटीदार पर नजरें

    भारत को 26 जून से आयरलैंड के विरुद्ध उनके घर में दो टी-20 और एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम 14 जुलाई से इंग्लैंड में ही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम का चयन शनिवार को होगा। बीसीसीआई की चयनसमिति आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को टी-20 टीम में शामिल करने पर विचार कर रही है।

    इसके अलावा आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि चयनकर्ताओं के पास समस्या ये है कि किसकी जगह उन्हें शामिल किया जाए। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Virat Kohli Replacement: विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह भरने के 3 सबसे मजबूत दावेदार

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG ODI: भारत की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही, कोहली के बाद Rohit की चोट ने बढ़ाई चिंता