Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli ने अपने पसंदीदा गायक को किया अनफॉलो, भारत के खिलाफ किया था विवादित पोस्ट

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 05:50 PM (IST)

    विराट कोहली रैपर शुभ को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। विराट कोहली ने शुभ की तारीफ में एक पोस्ट कर अपना पंसदीदा गायक बताया था। इसके लिए शुभ ने विराट कोह ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने शुभ को किया अनफॉलो। फाइल फोटो
    विराट कोहली ने शुभ को किया अनफॉलो। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पंजाबी रैपर शुभ ने किया था विवादित पोस्ट
    2. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो
    3. एक पोस्ट में बताया था अपना पंसदीदा गायक

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कनाडा के रैपर शुभ को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। खालिस्तान समर्थक शुभ ने हाल ही में एक विवादित पोस्ट किया था। इसमें भारत के नक्शे को विखंडित दिखाया था। इसके बाद से रैपर शुभ का हर जगह विरोध हो रहा है।

    बता दें कि विराट कोहली रैपर शुभ को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। विराट कोहली ने शुभ की तारीफ में एक पोस्ट कर अपना पसंदीदा गायक बताया था। इसके लिए शुभ ने विराट कोहली को धन्यवाद भी किया था, लेकिन विवादित पोस्ट करने के बाद कोहली ने शुभ को अनफॉलो कर दिया।

    शुभ को लेकर भारत की जनता में रोष

    गौरतलब हो कि पंजाबी रैपर पर हाल ही में खालिस्तान अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद शुभ ने इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट कर विवाद को हवा दे दी। इससे भारत की जनता में काफी आक्रोश है। मुंबई में शुभ का शो रद्द कर दिया गया है।

    विराट कोहली की पुरानी पोस्ट।

    यह भी पढ़ें- "Rohit Sharma उन्हें मैच ..." पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने Team India में Ashwin और Shreyas की वापसी का बताया कारण

    वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज

    आपको बता दें कि हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में भारत ने जीत हासिल की है। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में शतक जड़ा। साथ ही सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। वहीं, वनडे करियर का 47वां शतक जड़ा। सितंबर में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- USA के इन 3 शहरों को मिली T20 World Cup 2024 की मेजबानी, पहली बार अमेरिका में होगा आयोजन