विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: सुबह-सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली, भस्मारती में हुए शामिल

Published: Sat, 17 Jan 2026 09:21 AM (GMT+05:30)

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक मैच से पहले उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन किए। शनिवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर भागवान शिव की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने शनिवार को सुबह-सुबह उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन किए और भस्मारती में शामिल हुए। टीम इंडिया इस समय इंदौर में है जहां रविवार को उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और निर्णायक मैच खेलना है। इस मैच से पहले कोहली ने महाकाल के दर्शन किए हैं।

कोहली से पहले शुक्रवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल भी महाकाल के दर्शन करने आए थे। इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

सुकून से बैठे आए नजर

विराट कोहली नंदी जी की मूर्ती के पास शांति से बैठे हुए नजर आए। वह काफी सुकून में दिख रहे थे। कोहली पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं। वह अपनी पत्नी अनुष्का के साथ महाकाल के दर्शन भी कर चुके हैं। इस बार कोहली अकेले पहुंचे हैं। इस मंदिर की भस्मारती काफी प्रसिद्ध है और हर किसी की कोशिश होती है कि वह इसका हिस्सा बने। कोहली ने भी यही किया। हाल के समय में कोहली काफी आध्यत्मिकता में लीन दिखाई दिए हैं। वह और उनकी पत्नी अनुष्का कई बार प्रेमानंद महाराज से मिलने भी जाते हैं।

शानदार फॉर्म में कोहली

कोहली इस समय शानदार फॉर्म में है। उन्होंने इस सीरीज के पहले मैच में 93 रनों की पारी खेली। वह वनडे में पिछली छह पारियों में से पांच में 50 से ज्यादा का स्कोर करने में सफल रहे हैं। इसमें से दो बार तो उन्होंने शतक जमाया है। इंदौर में खेला जाने वाला तीसरा वनडे निर्णायक मैच है और इस मैच में टीम इंडिया के लिए जरूरी है कि कोहली का बल्ला चले और भारत को मैच के साथ-साथ सीरीज में भी जीत मिले।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: कभी जो भारत की ताकत थी, वही कमजोर कड़ी बनी; सर्दी के मौसम में फायदा उठाने तैयार न्यूजीलैंड

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की 2 साल बाद टी20 टीम में वापसी, बिश्नोई को भी मिला मौका; वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।