Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 के बीच पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे Virat Kohli, 5 महीनों में तीसरी बार लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 02:43 PM (IST)

    Virat Anushka Vrindavan: पिछले हफ्ते जर्मन मॉडल और इंफ्लुएंसर LizLaz की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करने के बाद ट्रोल होने के बाद विराट पत्नी अनुष्का ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अक्षय तृतीया पर पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे किंग कोहली

    2. प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद

    3. पिछले 5 महीनों में तीसरी बार लिया आशीर्वाद

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे आरसीबी के दिग्गज बैटर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आईपीएल के बीच किंग कोहली पत्नी अनुष्का के साथ अक्षय तृतीया पर वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे थे। कोहली के एक फैन पेज ने इसका वीडियो शेयर किया है। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में दर्शन किए और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

    IPL 2026 के बीच भी भक्ति में लीन विराट-अनुष्का

    दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन के 'श्री हित राधा केलि कुंज' आश्रम जाकर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। वहां उन्होंने महाराज जी के साथ 'एकांतिक वार्तालाप' (निजी आध्यात्मिक चर्चा) में भाग लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कपल को आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर शांति से गुरु के प्रवचन सुनता देखा गया।

    अक्षय तृतीया के खास अवसर पर एक खास कार्यक्रम में शामिल होकर विरुष्का ने भक्ति भाव से आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक वीडियो में किंग कोहली को गले में तुलसी की माला पहने हुए देखा जा रहा है, जबकि अनुष्का शर्मा सफेद रंग के संपल सूट में नजर आईं।

    RCB के बिजी शेड्यूल से निकाला समय

    हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विराट ने 19 रन बनाए थे। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) से है। इस बीच मिले कुछ दिनों के ब्रेक का इस्तेमाल विराट ने मानसिक शांति और भक्ति के लिए किया।

    खबरें और भी

    इस साल का दूसरा वृंदावन दौरा

    विराट और अनुष्का के जीवन में आध्यात्मिकता का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। कोहली-अनुष्का पिछले 5 महीनों में तीसरी बार वृंदावन गए। इससे पहले इसी साल 2026 में बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद ये दोनों यहां आशीर्वाद लेने आए थे।

    जर्मन इंफ्लुएंसर 'LizLaz' की पोस्ट लाइक करने पर फंसे

    किंग कोहली का ये दौरा ऐसे समय में आया है, जब सोशल मीडिया पर वो छोटे विवाद का सामना कर रहे हैं। हाल ही में जर्मन इंफ्लुएंसर 'LizLaz' की एक पोस्ट पर कोहली के लाइक के स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे, जिस पर काफी चर्चा और मीम्स का दौर शुरू हो गया था। इस बीच कोहली विवाद के बीच प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे है और फैंस का दिल जीत रहे हैं। 

    RCB का IPL 2026 में प्रदर्शन

    आरसीबी की टीम मौजूदा सीजन में भी शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने 6 में से 4 मैच जीत लिए है, जबकि दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी 8 अंक और +1.171 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।

    वहीं, विराट कोहली ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेलते हुए 247 रन बना लिए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतक शामिल है। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, संत प्रेमानंद से अक्षय तृतीया पर लिया आशीर्वाद

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Orange Cap: क्या आज क्लासेन का 'राज' खत्म करेंगे शुभमन गिल? देखें टॉप रन-स्कोरर्स की लिस्ट