Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लीपस और ऑस्ट्रेलियाई एक्सपर्ट ने किया मना: लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों के बीच लक्ष्मण ने बताई BCCI में अहम पद खाली होने की वजह

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:21 PM (GMT+05:30)

    सीओई के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को कहा कि सीओई में खेल विज्ञान एवं चिकित्सा प्रमुख पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश अब भी जारी है। ...और पढ़ें

    सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को कहा कि सीओई में खेल विज्ञान एवं चिकित्सा प्रमुख पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश अब भी जारी है।

    हालांकि नितिन पटेल ने लगभग 18 महीने पहले यह पद छोड़ दिया था। इस बीच सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट धनंजय कौशिक सीओई में इस पद का काम संभाल रहे हैं। नितिन के स्थान पर नए प्रमुख की नियुक्ति में इतनी लंबी देरी चौंकाने वाली है, खासकर ऐसे समय में जब भारतीय क्रिकेटरों के बीच चोटों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

    लेकिन लक्ष्मण ने स्पष्ट किया कि यह देरी बीसीसीआई की उदासीनता के कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि हम चार अलग-अलग विभागों में काम करते हैं। नितिन के जाने के बाद हमें ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला जो इस पद को संभाल सके। हमारे पास एंड्रयू लीपस थे और लगभग सब कुछ तय हो गया था।

    यहां तक कि देवजीत सैकिया ने उनसे दो-तीन बैठकें भी की थीं, लेकिन अचानक एंड्रयू ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए पीछे हटने का फैसला किया। लक्ष्मण ने बताया कि इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेंगलुरु में स्थानांतरित होना अनिवार्य शर्त थी क्योंकि सीओई वहीं स्थित है।

    उन्होंने कहा कि हमने पूरी चयन प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू आयोजित किए जिसमें डा. दिनशा परदीवाला, डा. आशीष सोनी, डा. रोहन खावते और मैं शामिल थे। हमने पांच उम्मीदवारों की छंटनी की थी और हमारी पहली पसंद एक आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ थे। लेकिन चयन के बाद उन्होंने भी यह कहते हुए मना कर दिया कि वे बेंगलुरु स्थानांतरित नहीं हो सकते जबकि यह एक महत्वपूर्ण शर्त थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'खिलाड़ी कोई मशीन नहीं', BCCI के सीओई पर उठे सवाल तो वीवीएस लक्ष्मण का फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें- 'मुझे लोग बलि का बकरा बना रहे', खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर आरोपों में घिरे वीवीएस लक्ष्मण ने तोड़ी चुप्पी