ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान दिल दहला देने वाली घटना! वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर को मैदान से ले जाना पड़ा बाहर
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिला। वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर को मैदान से बाहर ले जाया गया। ...और पढ़ें

डिएंड्रा डॉटिन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, इस मैच से पहले एक दृश्य ने सभी को हैरान कर दिया। मुकाबला शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंड डिएंड्रा डॉटिन असहज महसूस करने लगी।
इसके बाद साथी खिलाड़ियों द्वारा उन्हें मैदान पर ले जाया गया। डॉटिन की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि वे खुद से चलकर मैदान से बाहर नहीं जा सकी। उन्हें टीम की साथियों द्वारा मैदान से बाहर ले जाया गया। हालांकि, बाद में वे स्वस्थ दिखाई दी और बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई लेकिन एक पल ने फैंस को हैरान कर दिया था।
डिएंड्रा डॉटिन की अचानक बिगड़ी तबीयत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस तरह विंडीज को पहले बैटिंग करने के लिए आना था। बल्लेबाजी शुरू होने से पहले दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए बाहर आई, तो इसी दौरान डॉटिन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे खुद चलकर मैदान से बाहर नहीं जा सकी बल्कि साथी खिलाड़ियों द्वारा उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
हैरानी की बात ये थी कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी थी बल्कि तबीयत अचानक से बिगड़ गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, कुछ समय बाद वे बल्लेबाजी के लिए आई। वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में थी और ऐसे समय में उन्होंने 16 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 125 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने मैच के बाद बताया कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी थी और मेडिकल इमेरजेंसी की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा।
खबरें और भी
वेस्टइंडीज के मिली हार
डॉटिन ने अंत में भले ही शानदार पारी खेली लेकिन टीम 125 रनों का स्कोर ही खड़ा कर सकी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर को 13 ओवरों में ही हासिल कर लिया और मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8वीं बार फाइनल में जगह बना ली है।