Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AUS W vs WI W: 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया फिर फाइनल में, बेथ मूनी की रिकॉर्ड फिफ्टी के दम पर वेस्टइंडीज को रौंदा

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:40 PM (GMT+05:30)

    ऑस्ट्रेलिया महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह ...और पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने इसी के साथ विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ये 8वां मौका है, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। कंगारू टीम ने 6 बार टी20 विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया है।

    फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने कमाल की बैटिंग की और अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की खिलाड़ी सूजी बेट्स की बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज की महिला टीम बल्लेबाजी में फ्लॉप रही और इसी वजह से पहले बैटिंग करते हुए 125 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 13 ओवरों में ही हासिल कर लिया और फाइनल में अपनी जगह बना ली।

    वेस्टइंडीज की खराब बल्लेबाजी

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। टीम ने धीमी शुरुआत की, जिसकी वजह से उनका रन रेट पावरप्ले में काफी धीमा रहा। सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े लेकिन ये रन 8 ओवरों में बने थे। इस धीमी बैटिंग की वजह से ही विंडीज 125 रन ही बना सकी। कैरेबियाई टीम ऐसा संघर्ष कर रही थी कि लग रहा था वे 120 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सकेंगे। हालांकि, अंत में चोटिल डिएंड्रा डॉटिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई और उन्होंने 16 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेलकर टीम को 125 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

    ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर इसे 13 ओवरों में ही हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उन्होंने 29 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। तो वहीं 43 रनों पर फीबी लिचफील्ड के रूप में दूसरा विकेट गिर गया था। एलिस पेरी 2 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गई थी। इसके बाद मूनी ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने के मामले में सूजी बेट्स की भी बराबरी कर ली है। दोनों ने 8-8 फिफ्टी जड़े हैं।

    खबरें और भी

    मूनी ने 36 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली। दूसरी छोर पर एश्ले गार्डनर ने भी उनका खूब साथ दिया। वे 20 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

    ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं बार फाइनल में बनाई जगह

    महिला टी20 विश्व कप का पहला संस्करण 2009 में खेला गया था। इसके बाद से ये 10वां संस्करण खेला जा रहा है और ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने 6 बार अब तक ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने कर दिया कन्फर्म

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल पाएंगे नीतीश रेड्डी या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट