Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WI vs SA: वेस्टइंडीज के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती, अहमदाबाद में आज होगा मुकाबला

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 06:00 AM (IST)

    वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी-20 विश्व कप सुपर आठ के मुकाबले में गुरुवार को आमने सामने होंगी तो आक्रामक कैरेबियाई बल्लेबाजों को बेहतरीन गें ...और पढ़ें

    जीत पर दोनों टीमों की नजर।

    जीत पर दोनों टीमों की नजर।

    HighLights

    1. अब तक अपराजेय रही हैं दोनों टीम

    2. सुपर-8 में अपना पहला मैच जीता

    3. नरेन्द्र मोदी स्टेडियम होगा मैच 

    अहमदाबाद, पीटीआई। टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी-20 विश्व कप सुपर आठ के मुकाबले में गुरुवार को आमने सामने होंगी तो आक्रामक कैरेबियाई बल्लेबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण से पार पाना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को पिछले मैच में इसी मैदान पर 76 रन से हराया था, जबकि वेस्टइंडीज ने जिंबाब्वे को मुंबई में 107 रन से मात दी।

    वेस्टइंडीज के पास बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। हालांकि, अब उनका सामना दक्षिण अफ्रीका के ऐसे गेंदबाजी आक्रमण से होगा जिसने रविवार को भारतीय बल्लेबाजों को नाकों चने चबवा दिए थे। मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबादा और लुंगी नगिदी ने मिलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

    दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भी कमतर नहीं है और डेविड मिलर ने अक्सर संकटमोचक की भूमिका निभाई है। भारत के विरुद्ध पावरप्ले में कई विकेट गंवाने के बाद उन्होंने पारी को संभाला। इस महामुकाबले में व्यक्तिगत टक्कर पर भी नजरें होंगी शिमरोन हेटमायेर कैसे रबाडा की गेंदों को खेलते हैं या रोवमैन पावेल को महाराज की फिरकी कितना परेशान कर पाती है।

    मिलर का अनुभव बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन के सामने कितना काम आता है या जेनसेन की गेंदों की उछाल ब्रेंडन किंग को रास आती है या नहीं। यह मैच दिन में खेला जाएगा तो समीकरण अलग होंगे। ओस नहीं होने से टॉस का महत्व उतना नहीं रहेगा। पिच सूखी रहने से शुरूआत में ही स्पिनरों की भूमिका हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने अधिकांश मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर ही खेले हैं जिससे टीम यहां के हालात में ढल चुकी है। इसका फायदा उसे इस महत्वपूर्ण मैच में मिल सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के 3 स्‍पॉट के लिए 7 देशों के बीच जंग, जान लीजिए सभी टीमों का समीकरण

    यह भी पढ़ें- SL vs NZ: श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड मैच का मजा किरकिरा कर सकती है बारिश, मुकाबला रद हुआ तो पाकिस्‍तान की लगेगी लॉटरी