Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं Ira Jadhav? 16 की उम्र में बन गई ऑक्शन की क्वीन; बड़े नाम रह गए पीछे

    Updated: Sun, 03 May 2026 02:09 PM (IST)

    मुंबई में हुई पहली T20 मुंबई महिला लीग ऑक्शन में 16 वर्षीय युवा बल्लेबाज इरा जाधव सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। ...और पढ़ें

    ऑक्शन में कुल 363 खिलाड़ियों पर लगी बोली

    ऑक्शन में कुल 363 खिलाड़ियों पर लगी बोली

    HighLights

    1. इरा जाधव बनीं मुंबई महिला लीग ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी

    2. आकाश टाइगर्स ने 10 लाख में खरीदा

    3. अंडर-19 में लगाया था तिहरा शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में हुए पहले T20 मुंबई महिला लीग ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी 16 साल की युवा बल्लेबाज इरा जाधव (Ira Jadhav) बन गई हैं। अंडर-19 स्तर पर ट्रिपल सेंचुरी लगाकर पहले ही सुर्खियों में आ चुकी इरा जाधव ने अब ऑक्शन में भी इतिहास रच दिया। उन्हें आकाश टाइगर्स (Aakash Tigers) ने सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया और इसी के साथ वह इस लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं।

    ऑक्शन में कुल 363 खिलाड़ियों पर लगी बोली

    दरअसल, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ऑक्शन में कुल 363 विमेंस प्लेयर्स पर बोली लगी। इनमें से 50 खिलाड़ियों को तीन फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया। कुल मिलाकर करीब 1.47 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

    फ्रेंचाइजियों ने सिर्फ बड़े नामों पर नहीं, बल्कि उभरते हुए टैलेंट पर भी खुलकर निवेश किया और इरा जाधव इसका सबसे बड़ा उदारण बनकर सामने आईं।

    उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और कम उम्र में बड़े स्कोर बनाने की क्षमता ने टीमों को आकर्षित किया, जिसके चलते उनके लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। वहीं, लीग में शामिल होने वाली तीन टीमें- सोबो मुंबई फाल्कन्स, ठाणे स्काई राइजर्स और आकाश टाइगर्स हैं।

    बाकी खिलाड़ियों पर लगी बोली

    ऑक्शन में सिर्फ इरा नहीं, कई और युवा खिलाड़ियों ने भी ध्यान खींचा। सानिका चालके (U-19 वर्ल्ड कप उप-कप्तान) को 5.50 लाख रुपये में खरीदा गया। सिमरन शेख 7 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहीं वृषाली भगत, खुशी भाटिया, जील जैसी खिलाड़ियों को भी अच्छी कीमत मिली। रिया चौधरी को मुंबई फाल्कन्स को 5.50 लाख रुपये में खरीदा।

    खबरें और भी

    Ira Jadhav ने क्या कहा?

    ऑक्शन के बाद इरा काफी भावुक और उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह मौका उनके लिए बेहद खास है और वह इसे पूरी तरह भुनाना चाहती हैं। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का मंच मिलना उनके करियर के लिए बड़ा कदम है।

    बता दें कि इरा नमन अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट घरेलू क्रिकेटर के लिए जगमोहिन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। सिर्फ 14 सल की उम्र में उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग के लिए रजिस्ट्रेळन कराया था। अब वे इस लीग में प्रदर्शन करके डब्ल्यूपीएल के अगले सीजन के लिए दावा मजबूत करना चाहती हैं।

    इन तीन खिलाड़ियों को आइकन प्लेयर के लिए चुना

    एमसीए ने लीग के पहले सीजन के लिए तीन अनुभवी खिलाड़ियों को 'आइकन प्लेयर' के तौर पर चुना है। भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकीं सयाली सतघरे, सोबो मुंबई फाल्कन्स की आइकन होंगी, जबकि साइमा ठाकुर ठाणे स्काई राइजर्स और हुमैरा काजी आकाश टाइगर्स का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय और घरेलू अनुभव लीग के स्तर को और ऊंचा ले जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 'उसे बच्चा ही रहने दो', आरसीबी के स्टार ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर की खास अपील, अपने पुराने बयान पर दिखे कायम

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 VIDEO: प्रीति जिंटा और प्रियांश आर्य ने जीता दिल, छक्के से घायल हुए फैन को दिया यादगार तोहफा