विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN T20I: कौन हैं 'राजधानी एक्‍सप्रेस' के नाम से पहचाने जाने वाले मयंक यादव? पिता की सलाह ने कैसे बदला जीवन

Published: Sun, 29 Sep 2024 12:00 AM (IST)

IND vs BAN T20I Mayank Yadav बीसीसीआई ने शनिवार 28 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए 15 ...और पढ़ें

मयंक यादव को पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह। फाइल फोटो
मयंक यादव को पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह। फाइल फोटो

HighLights

  1. बांग्लादेश के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
  2. मयंक यादव को पहली बार मिली भारतीय टीम में जगह
  3. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला है आईपीएल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से धमाल मचाने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को पहली बार भारत की टीम में शामिल किया गया है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20I सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से ग्वालियर में शुरू होगी।

आईपीएल 2024 के शुरुआती दौर में मयंक ने दो बार प्लेयर-ऑफ-द-मैच के पुरस्कार जीते थे। अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले मयंक चर्चा का विषय बन गए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के इस तेज गेंदबाज ने सीजन के अपने तीसरे मैच में केवल एक ओवर फेंका, लेकिन पेट में दर्द के कारण बाहर चले गए। उन्हें जल्द ही साइड इंजरी के कारण आईपीएल से बाहर कर दिया गया।

जानें कौन हैं मयंक यादव

मयंक यादव के पिता प्रभु यादव मूल बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं। हालांकि, मयंक का जन्म दिल्ली में ही हुआ और यही पले-बढ़े हैं। मयंक के पिता दिल्ली में सायरन बनाने की फैक्ट्री है। एक दिन उनके पिता फैक्ट्री से लौट रहे थे।

सीधे घर जाने की बजाए वेंकटेश्वरैया कॉलेज ग्राउंड पहुंच गए, जहां उनका बेटा मशहूर सोनेट क्लब में ट्रेनिंग कर रहा था। उस दिन पिता प्रभु यादव ने मयंक को एक बात कही थी जिसे बेटे ने गांठ बांधकर रख ली थी। इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

सिर पर गेंद मारने की दी थी सलाह

प्रभु ने बताया, तुझे पता है कर्टली एंब्रोस से लोग डरते क्यों हैं? क्योंकि वो सिर पर गेंद डालते थे। अगर तू चाहता है कि बल्लेबाज तुमसे खौफ खाएं तो तुम्हें भी ऐसा ही करना चाहिए। इसके बाद से मयंक को 'राजधानी एक्सप्रेस' नाम दिया और और दिल्ली क्रिकेट के गलियारों में मयंक को 'सर पर मारने वाले गेंदबाज' के रूप में जाना जाता है।

एक होनहार युवा क्रिकेटर मयंक यादव को आईपीएल 2022 में लखनऊ ने खरीदा था। 17 जून 2002 को जन्मे मयंक तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। मयंक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। मयंक दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे।

दमदार रहा है प्रदर्शन

पिछले साल हुए अंडर-23 कर्नल सीके नायडु में मयंक ने जोरदार प्रदर्शन किया था। मयंक ने 6 मैच में ही 15 विकेट अपने नाम किए थे। इसमें छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक ही मैच में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा बल्ले से भी उन्होंने 66 रनों का योगदान दिया था।

यह भी पढे़ं- BGT 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह के साथ खेलेंगे मयंक यादव? जय शाह ने दिया जवाब

यह भी पढे़ं- टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने मयंक यादव को लेकर की ये भविष्यवाणी, एक्शन बहुत स्मूथ, वो दिन दूर नहीं जब...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।