WI vs ZIM T20 WC 2026: वेस्टइंडीज की परीक्षा लेगी जिम्बाब्वे की टीम, वानखेड़े में होगी भिड़ंत
टी20 विश्व कप सुपर 8 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं और अपनी जीत का ...और पढ़ें

WI vs ZIM T20 WC 2026: वेस्टइंडीज की परीक्षा लेगी जिम्बाब्वे की टीम
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। WI vs ZIM T20 World Cup Super 8। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को होने वाले टी-20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प से सतर्क रहना होगा। यह दोनों टीम टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है और वे यह सिलसिला जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे दोनों ने पहले दौर में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन काम अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि आगे और भी कड़ी चुनौतियां उनका इंतजार कर रही हैं।
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की यह उस प्रारूप में कड़ी परीक्षा होगी, जिसमें वह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपने कौशल का ऐसा नमूना पेश करते हैं जैसा शायद ही कोई अन्य टीम कर पाती है। पूर्व चैंपियन कप्तान डेरेन सैमी की कोचिंग वाली टीम ने अभी तक एकजुट होकर प्रदर्शन किया है लेकिन उसके लिए निरंतरता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। वेस्टइंडीज ने लगातार चार मैच में जीत हासिल करके यह सुनिश्चित कर लिया है कि टी-20 विश्व कप से पहले सात द्विपक्षीय सीरीज में मिली हार अब अतीत की बात हो गई है।