महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में यास्तिका और राधा यादव की हुई वापसी, नंदिनी को पहली बार मौका
भारतीय महिला टीम ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें अनकैप्ड नंदिनी शर्मा और विकेटकीपर यास्तिका भाटिया को शामिल क ...और पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, मुंबई। भारत ने शनिवार को इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले आगामी महिला टी-20 विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी नंदिनी शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को शामिल किया। प्रतिका रावल को टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि ऑलराउंडर अमनजोत कौर चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाईं।
हरमनप्रीत कौर कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। हालांकि, प्रतिका को इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। यह टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई के बीच लाॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।
नंदिनी शर्मा को पहली बार मौका
नंदिनी मध्यम गति की गेंदबाज हैं, जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैच खेलकर कुल 17 विकेट लिए। वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं, जिसने इस साल फरवरी में बैंकॉक में आयोजित महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई यह टीम विश्व कप से पहले मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी हिस्सा लेगी। यह सीरीज 28 मई से शुरू होगी।
टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (दूसरी विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
खबरें और भी
इंग्लैंड के विरुद्ध एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा।