LSG में नहीं मिला मौका, अब नई फ्रेंचाइजी से जुड़े अर्जुन तेंदुलकर! बेस प्राइस से 400 परसेंट ज्यादा कीमत मिली
अर्जुन तेंदुलकर को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अभी तक खेलने का मौका न मिला है। ...और पढ़ें
-1777733168831_m.webp)
अर्जुन तेंदुलकर।
HighLights
मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे अर्जुन
लखनऊ ने किया था MI से ट्रेड
इस सीजन नहीं मिला मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन तेंदुलकर को भले ही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अभी तक खेलने का मौका न मिला हो, लेकिन शनिवार को टी20 मुंबई लीग की नीलामी में उन पर पैसों की बरसात हुई।
अर्जुन को ARCS अंधेरी टीम ने मोटी रकम देकर साइन किया। उनका बेस प्राइस 2 लाख रुपये थे। ARCS अंधेरी ने उन्हें 400 प्रतिशत ज्यादा रकम दी और 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।
दुबे के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे
अर्जुन अब शिवम दुबे के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे। दुबे ने 2024 और 2026 टी20 विश्व कप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ARCS अंधेरी ने शिवम को 20 लाख रुपये में रिटेन किया। इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी ने सरफराज खान के भाई मुशीर खान को 11 लाख रुपये में साइन किया।
लखनऊ ने किया था ट्रेड
आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन को मुंबई इंडियंस से 30 लाख रुपये में ट्रेड किया था। अर्जुन को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की टीम में न होने के बावजूद टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गई।
वह 2022-23 सीजन से घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेल रहा है। मुंबई क्रिकेट के इस पूर्व स्टार ने अपने करियर की शुरुआत MCA से की थी, लेकिन बेहतर खेल की तलाश में वे दूसरी टीम में चले गए। अपने करियर में उन्होंने मुंबई के लिए सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं।
खबरें और भी
एक लीग खेल सकता प्लेयर
MCA ने अर्जुन को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी, क्योंकि उनका जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने पिछले एक साल में किसी अन्य राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की लीग में नहीं खेला है। BCCI के नियमों के अनुसार, एक खिलाड़ी को एक साल में (IPL के अलावा) सिर्फ एक लीग में खेलने की अनुमति होती है। मुंबई लीग की शुरुआत जून के पहल हफ्ते में हो सकती है।
अर्जुन का प्रदर्शन
अर्जुन 2023 से आईपीएल खेल रहे हैं। पहले 3 सीजन वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे। आईपीएल में उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं। इस दौरान इस ऑलराउंडर प्लेयर ने 3 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा अर्जुन ने 13 रन भी बनाए हैं। उन्होंने 2023 सीजन में 3 विकेट लिए थे।