लखनऊ या गुजरात? किस टीम को सपोर्ट कर रही हैं सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक, वीडियो में मिल गया जवाब!
अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक और बहन सारा तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हो रहे मुकाबले के दौरान इकाना स्ट ...और पढ़ें

सानिया चंडोक और सारा तेंदुलकर।
HighLights
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 164 रन
लखनऊ टीम का हिस्सा हैं अर्जुन तेंदुलकर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक और बहन सारा तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हो रहे मुकाबले के दौरान इकाना स्टेडियम में होम टीम का हौसला बढ़ाती नजर आईं।
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। सारा LSG vs GT मुकाबले से एक दिन पहले अपनी भाभी सानिया के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। अर्जुन ने 5 मार्च, 2026 को मुंबई में सानिया से शादी की थी।
लखनऊ पहुंची सारा-सानिया
सारा और सानिया को हाल ही में लखनऊ एयरपोर्ट पर देखा गया था। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जब उनसे पूछा गया कि वे किस टीम का सपोर्ट करेंगी, तो सारा ने चुप्पी साधे रखी और बार-बार पूछे जाने पर भी सिर्फ मुस्कुरा दीं। एक फैंन से सारा से पूछा, मैम लखनऊ या जीटी किस टीम को सपोर्ट कर रही हैं। मैम प्लीज रिप्लाई कर दीजिए। हालांकि, लगातार रिक्वेस्ट के बाद भी सारा ने कोई जवाब नहीं दिया।
🚨 Sara Tendulkar blushing when fans asked, “Ma’am, aap kis team ko support karne aayi ho — GT ya Lucknow?” 😂
— Sonu (@Cricket_live247) April 10, 2026
She didn’t reply and simply continued smiling. Also, Arjun Tendulkar’s wife was seen smiling.
I think Sara has come to support GT. 🤔 pic.twitter.com/IgHFOeUyWG
गुजरात ने जीता टॉस
मुकाबले की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था।
खबरें और भी
टॉस जीतने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले फील्डिंग करेंगे। पिछले मैच में मिले दो अंकों से हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। हम बेहतर क्रिकेट खेलने और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि मैच आखिरी ओवर तक न जाए। हमारा प्रदर्शन शानदार रहा है, आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट में निरंतरता बहुत जरूरी है।"