Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2011: फाइनल में ऐसी थी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, 10 खिलाड़ी ले चुके हैं संन्यास; जानें कौन था Dhoni का डिप्टी कप्तान

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 04:00 AM (IST)

    World Cup 2011 Final में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते 274 रन बनाए थे। महिला जवर्धने ने शानदार शतक जड़ा था। जहीर खान और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट ल ...और पढ़ें

    वर्ल्ड कप 2011 में भारत 28 साल बाद बना था विश्व चैंपियन। फोटो- सोशल मीडिया
    वर्ल्ड कप 2011 में भारत 28 साल बाद बना था विश्व चैंपियन। फोटो- सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आज ही की शाम 13 साल पहले 2 अप्रैल 2011 को महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में 28 साल बाद वर्ल्ड कप (World Cup 2011) जीता था। वानखेड़े में धोनी ने सिक्स लगाकर भारत को एक यादगार जीत दिलाई थी। सचिन का वर्ल्ड जीतने का सपना पूरा हुआ था तो वहीं, पूरा देश जश्न में डूब गया था।

    इस जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी महान कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए। युवराज सिंह, गौतम गंभीर और विराट कोहली का नाम सभी की जुबां पर छा गया, लेकिन क्या आपको याद हैं फानइल मैच के वो 11 खिलाड़ी, जिन्होंने इस यादगार जीत के लिए मैदान पर अपना सबकुछ झोंक दिया था। नहीं याद तो हम बताते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ICC (@icc)

    1. महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)

    साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा दिया। हालांकि, वह अभी भी आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।

    2. वीरेंद्र सहवाग (उप कप्तान)

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मस्त मौला वीरेंद्र सहवाग कभी कमेंट्री करते हुए दिखाई दे जाते हैं तो कभी क्रिकेट टूर्नामेंट में बॉलर्स की पिटाई करते हुए दिखाई दे जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

    खबरें और भी

    3. सचिन तेंदुलकर

    क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग की ही तरह कभी-कभी लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेलते हुए दिख जाते हैं। मास्टर ब्लास्टर का सोशल मीडिया पोस्ट खबरों की सुर्खियों में रहता है।

    4. गौतम गंभीर

    क्रिकेट से राजनीति में गए गौतम गंभीर आज कल कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर के रूप में क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर रह चुके हैं।

    5. विराट कोहली

    'द रन मशीन' के नाम से प्रसिद्ध विराट कोहली आज भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं। कोहली वनडे में शतकों का अर्धशतक लगा चुके हैं। उनकी फिटनेस देकर लगता है कि वह साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं।

    6. युवराज सिंह

    2011 वनडे वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट यानी युवराज सिंह एडवर्टीजमेंट के अलावा अपने ब्रैंड यूवीकैन को प्रमोट करते हुए दिख जाते हैं। कभी-कभी वह क्रिकेट के मैदान पर भी मैच खेलते हुए दिख जाते हैं।

    7. सुरेश रैना

    कवर्स के ऊपर से सिक्स जड़ने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने धोनी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह इस समय जियो सिनेमा पर कमेंट्री करते हैं। साथ ही साथ कभी-कभी बैट पकड़कर फैंस को मनोरंजन भी करते हैं।

    8. हरभजन सिंह

    स्टार स्पोर्ट्स पर हरभजन सिंह मैच में कमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं। कभी-कभी चैरिटी मैच में अपनी स्पिन का जलवा भी बिखेरते हैं।

    9. जहीर खान

    क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद जहीर खान जियो सिनेमा पर साल 2023 से आईपीएल में कमेंट्री करते आ रहे हैं। इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट डेवलपमेंट का भी जिम्मा संभालते हैं।

    10. मुनाफ पटेल

    मुनाफ पटेल का करियर इंजरी की वजह से ज्यादा लंबा नहीं रहा। मुनाफ पटेल बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बॉलिंग कोच भी रह चुके हैं। वह कभी-कभी लीजेंड लीग में खेलते हुए दिख जाते हैं।

    11. एस श्रीसंत

    भारतीय टीम के सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सियल खिलाड़ी रहे श्रीसंत स्टार स्पोर्ट्स पर आईपीएल में कमेंट्री करते हैं।

    भारत की 2011 वर्ल्ड कप टीम:-

    महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उप कप्तान), सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, आर अश्विन, पीयूष चावला।

    यह भी पढ़ें- 2011 ODI World Cup Final: माही के सिक्स का दीवाना हुआ ICC, इस खास अवॉर्ड से किया सम्मानित