Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 Final: ‘हद होती है बेशर्मी की…’ Mitchell Marsh ने पैर रखकर किया World Cup Trophy का अपमान, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर लताड़ा

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 01:40 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने विश्व कप 2023 का खिताब जीतने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें मिचेल मा ...और पढ़ें

    World Cup 2023 Final: Mitchell Marsh ने World Cup Trophy का किया अपमान
    World Cup 2023 Final: Mitchell Marsh ने World Cup Trophy का किया अपमान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mitchell Marsh World Cup Trophy: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे विश्व कप 2023 में खराब शुरुआत के बाद शानदार लय पकड़ी और साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मैच में भारत के खिलाफ पैट कमिंस (Pat Cummins) की गजब की कप्तानी और ट्रेविस हेड (Travis Head) की शतकीय पारी के दम पर भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

    IND vs AUS के फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 240 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में कंगारू टीम ने 43 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्‍व कप खिताब जीता। जीत के बावजूद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

    Mitchell Marsh ने World Cup Trophy का किया अपमान

    दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने विश्व कप 2023 का खिताब जीतने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें मिचेल मार्श होटल के रूम में ट्रॉफी पर पैर रखे हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: World Cup 2023 Final: हर चेहरा उदास, जुबां खामोश! फाइनल हारने के बाद ऐसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल, फिर आखिरी बार दिया गया ये अवॉर्ड

    वायरल तस्वीर में वह (Mitchell Marsh) कुर्सी पर बैठे हुए आराम फरमाते हुए और ड्रिंक पीते हुए दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर के बाद काफी गुस्से में हैं और वह सोशल मीडिया पर मिचेल मार्श को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि कंगारू टीम ने विश्व कप का खिताब छठी बार अपने नाम किया। इससे पहले साल 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्‍ड कप का खिताब जीता था। वहीं, 20 साल बाद भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड कप फाइनल मैच खेला गया, लेकिन इस बार भी भारत के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी।