Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup Prize Money: ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बारिश, भारतीय टीम ने भी की मोटी कमाई; कोहली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 11:34 PM (IST)

    लगातार 10 जीत के साथ भारतीय टीम पूरे रंग में दिख रही थी। भारत ने लीग स्टेज के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रे ...और पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता वर्ल्ड कप का खिताब। फोटो- एपी
    ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता वर्ल्ड कप का खिताब। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023 Prize Money: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हारकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए थे। इसके जवाब ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

    लगातार 10 जीत के साथ भारतीय टीम पूरे रंग में दिख रही थी। भारत ने लीग स्टेज के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने उसका बदला ले लिया। वहीं, शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी लय में दिखी। ऑस्ट्रेलिया ने एक चैंपियन की तरह खेला और छठी बार ट्रॉफी जीती। फाइनल जीतने वाली टीम पर आईसीसी ने पैसों की बारिश कर दी।

    World Cup 2023 Prize Money: ऑस्ट्रेलिया को मिले इतने रुपये

    पूरे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने 83.29 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का बजट रखा था। फाइनल मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को ट्रॉफी के साथ 33.31 करोड़ रुपये मिले। वहीं, भारतीय टीम को 16.65 करोड़ रुपये मिले।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: पीएम मोदी ने टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला, ऑस्ट्रेलिया को दी जीत की बधाई

    इन टीमों को भी मिले इतने पैसे

    सेमीफाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को 6.66 करोड़ रुपये मिले। वहीं, लीग स्टेज से बाहर होने वाली 6 टीमों इंग्लैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड को 83.29 लाख रुपये दिए गए।

    खबरें और भी

    इन खिलाड़ियों को भी मिले इनाम

    पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। भारत के ही मोहम्मद शमी को सबसे ज्यादा विकेट लेने का खिताब मिला। वहीं, फाइनल मैच में शतकीय पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड को सचिन के हाथों प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS Rohit : हार के बाद भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू; सिराज को बुमराह ने लगाया गले