Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले World Cup 2023 से हुई बाहर फिर आईसीसी ने किया सस्पेंड, अब चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाएगी श्रीलंका टीम

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM (GMT+05:30)

    श्रीलंका टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका है। अब चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका टीम नहीं दिखाई देगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन ...और पढ़ें

    श्रीलंका टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई। फाइल फोटो
    श्रीलंका टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम को एक बाद एक झटके लग रहे हैं। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में उथल-पुथल मची हुई है। वहीं, आईसीसी ने नियमों के उल्लंघन के चलते शुक्रवार को बोर्ड की मेंबरशिप रद्द कर दी है। अब श्रीलंका क्रिकेट को एक और झटका लगा है।

    दरअसल, श्रीलंका टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका है। अब चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका टीम नहीं दिखाई देगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। होस्ट देश होने के चलते पाकिस्तान पहले ही क्वालीफाई कर गया है।

    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं कर सकी क्वालीफाई

    जहां तक चैंपियंस ट्रॉफी के क्वालीफिकेशन की बात है तो आईसीसी ने इसके लिए खास नियम बनाए हैं। इस बार वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स में टॉप-7 में रहने वाली टीमें इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। प्वाइंट्स टेबल के हिसाब से श्रीलंका 9वें स्थान पर है।

    यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: मिचेल मार्श की ऐतिहासिक पारी, ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता; बांग्लादेश के हाथ लगी हार

    प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर

    बात करें वर्ल्ड कप में श्रीलका के प्रदर्शन की तो वह बेहद लचर रहा। श्रीलंका 9 में से मात्र 2 मैच ही जीत सकी। वह 4 अंकों के साथ फिलहाल 9वें स्थान पर है। दसवें स्थान पर नीदरलैंड्स की टीम है। श्रीलंका को भारत के हाथों करारी हार मिली थी। पूरी टीम एशिया कप फाइनल की ही तरह 51 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

    खबरें और भी

    पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी अफगानिस्तान

    वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। अफगानिस्तान ने 9 में से 4 मैच जीते और 8 अंकों के साथ वह छठे स्थान पर काबिज है। चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान हिस्सा लेगा। टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर गई है।

    यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: फिसड्डी निकली 'बाबर की सेना', इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई; डेविड विली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास