Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WPL 2024 Final: जानें कौन हैं sophie Molineux, चार गेंद पर तीन विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मचाई खलबली

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 08:52 PM (IST)

    दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित WPL 2024 Final में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 7 ओवर तक दिल्ली की शेफाली वर्मा और ...और पढ़ें

    sophie Molineux ने एक ही ओवर में लिए तीन विकेट। फोटो- एपी
    sophie Molineux ने एक ही ओवर में लिए तीन विकेट। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की स्टार स्पिन गेंदबाज सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के (WPL 2024 Final) में गदर मचा दिया। एक ही ओवर में दिल्ली के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिख दिया। सोफी ने चार गेंद पर तीन विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। इससे दिल्ली वापसी नहीं कर सकी।

    दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित WPL 2024 Final में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 7 ओवर तक दिल्ली की शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग ने गेंदबाजों की खूब पिटाई की। दोनों मिलकर पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 64 रन जोड़ डाले। शेफाली के बल्ले से 44 रन निकले। वहीं, कप्तान लैनिंग ने 18 रन का योगदान दिया।

    आठवें ओवर में हुआ कमाल

    आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए सोफी मोलिनेक्स को अटैक पर लगाया। आठवें ओवर की पहली गेंद पर सेट बल्लेबाज शेफाली वर्मा को बाउंड्री पर कैच करवा कर दिल्ली को पहला झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गईं। चौथी गेंद पर एलिस कैप्सी को क्लीन बोल्ड कर तीसरी सफलता हासिल की। अगली दो गेंद पर मात्र एक रन बनें।

    यह भी पढ़ें- Naseem Shah ने पाकिस्‍तान क्रिकेट का किया भंडाफोड़, बोले- इस वजह से खिलाड़ी को लगता है आराम करने से डर

    WPL 2024 में किया डेब्यू

    बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स को आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल प्लेयर नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था। सोफी ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया और तब से ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 T20I खेल चुकी हैं। वह आखिरी बार 2021 में अपने देश के लिए खेली थीं। एक साल तक वह चोट की वजह से टीम से बाहर रहीं। सोफी ने WPL 2024 में डेब्यू किया। अभी तक 10 मैच में वह 12 विकेट ले चुकी हैं। इसमें दो बार तीन विकेट शामिल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IPL 2024: BCCI ने पंजाब किंग्स की जर्सी के कलर को क्यों किया था बैन? प्रीति जिंटा ने किया बड़ा खुलासा