Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WPL Mega Auction 2026 Updates: दीप्ति शर्मा बनीं दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी, एलिसा हीली रहीं अनसोल्ड

    Updated: Thu, 27 Nov 2025 09:01 PM (IST)

    WPL Mega Auction 2026 Updates: महिला प्रीमियर लीग की पहली मेगा नीलामी में दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। यूपी वॉरियर्ज ने RTM का यूज करते हुए ...और पढ़ें

    WPL Mega Auction 2026 Live Updates: डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला मेगा ऑक्शन आज

    WPL Mega Auction 2026 Live Updates: डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला मेगा ऑक्शन आज

    HighLights

    1. WPL Mega Auction 2026 Live: दीप्ति शर्मा बनीं दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी

    2. WPL Mega Auction 2026 Live: अमेलिया कर को मुंबई ने 3 करोड़ में खरीदा

    3. WPL Mega Auction 2026 Live Updates: लौरा वोल्वार्ड्ट को 1.10 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Women Premier League Mega Auction 2026 Live Updates: महिला प्रीमियर लीग की पहली मेगा नीलामी पूरी हो गई है। कुल 67 खिलाड़ियों को खरीदार मिले। इनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहीं। नीलामी के दौरान कुल 40.8 करोड़ रुपये खर्च हुए। 

    यूपी वॉरियर्ज ने सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। यूपी वॉरियर्ज ने RTM के जरिए 3.20 करोड़ में खरीदा। वह WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं। एलिसा हीली ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं। 

    मुंबई इंडियंस ने अमेलिया कर को 3 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वह पिछले सीजन भी मुंबई के लिए खेलीं थीं। सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वहीं, मेग लैनिंग को यूपी ने 1.90 करोड़ में खरीदा। 

    भारतीय खिलाड़ियों में शिखा पांडे दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। यूपी वॉरियर्ज ने  2 करोड़ 40 लाख में खरीदा। श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा। 

     


    खबरें और भी