WTC Points Table: इंग्लैंड से हार के बाद न्यूजीलैंड को तगड़ा नुकसान, अंक तालिका में भारत का कैसा हाल और टॉप पर कौन है विराजमान?
लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराया, जिससे न्यूजीलैंड अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गया। भारत छठे और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बना ...और पढ़ें

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में 115 रनों से हराया। इस जीत के बावजूद इंग्लैंड को कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपयिनशिप की अंक तालिका में इंग्लैंड का बहुत बुरा हाल है। इसके अलावा न्यूजीलैंड भी कुछ अच्छी स्थिति में नहीं है। इंग्लैंड को जीत से फायदा जरूर हुआ है लेकिन वे पायदान में कोई सुधार नहीं कर सके हैं।
इंग्लिश टीम वे लॉर्ड्स में एकतरफा जीत हासिल की। बारिश से प्रभावित कहने वाले इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों को खूब मदद मिली। इसी वजह से मैच में बड़े स्कोर नहीं बन सका। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अब हर मुकाबला अहम हो गया है। इसी वजह से ये जीत इंग्लैंड के लिए राहत देने वाली है लेकिन उनका फाइनल खेलना मुश्किल है। अंक तालिका में भारत की भी स्थिति अच्छी नहीं है।
इंग्लैंड का अंक तालिका में हाल
इंग्लैंड की टीम ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में 11 मुकाबले खेले हैं और मात्र 4 मैच जीत सके हैं। उनका एक मुकाबला ड्रॉ रहा है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लिश टीम 37.8 प्रतिशत अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं। इससे पहले भी वे इसी स्थान पर मौजूद थे। न्यूजीलैंड की बात करें, तो वे चौथे स्थान पर हैं। कीवी टीम ने अब तक सिर्फ 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ रहा है, जबकि एक मुकाबले में हार मिली है।
न्यूजीलैंड को इस हार के साथ बड़ा नुकसान हुआ है और वे दूसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। कीवी टीम की हार से साउथ अफ्रीका को फायदा हुआ है और वे तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
खबरें और भी
भारत का कैसा है हाल?
डब्ल्यूटीसी के अंक तालिका में भारत की स्थिति अच्छी नहीं है और वे छठे स्थान पर मौजूद हैं। भारत ने 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है। इसी के साथ टीम इंडिया 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार
अंक तालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर बरकरार है। कंगारुओं ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के 87.5 प्रतिशत अंक हैं और वे शीर्ष पर काबिज हैं।