Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WTC Final 2027 Venue: ICC ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल का शेड्यूल किया जारी, इस मैदान पर होगी खिताबी जंग

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:19 PM (IST)

    ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 फाइनल का शेड्यूल जारी कर दिया है। ...और पढ़ें

    साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को शिकस्‍त दी थी

    साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को शिकस्‍त दी थी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 फाइनल का शेड्यूल जारी कर दिया है। निर्णायक मुकाबला अगले साल 9 से 13 जून को लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। द ओवल 2023 के बाद दूसरी बार WTC फाइनल की मेजबानी करेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकिल का फाइनल लॉर्ड्स में होना था। हालांकि, अब फाइनल के वेन्यू को लॉर्ड्स से ओवल शिफ्ट कर दिया गया है।

    ओवल में 2023 का फाइनल खेला गया था। तब ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को शिकस्‍त दी थी। पिछले साल ICC ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को 2027, 2029 और 2031 के WTC फाइनल की मेजबानी सौंपी थी। ऐसे में मौजूदा साइकिल के फाइनल के लिए द ओवल का चयन किया गया है।

     

     

    ICC के जनरल मैनेजर गौरव सक्सेना ने कहा कि WTC फाइनल अब दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट आयोजनों में शामिल हो चुका है। इसमें 2 साल तक लगातार अच्‍छा प्रदर्शन करने वाली 2 बेस्‍ट टेस्ट टीमों को फाइनल खेलने का मौका मिलता है। सक्सेना ने कहा कि 2027 का WTC फाइनल खास होने वाला है। उसी साल टेस्‍ट क्रिकेट के 150 साल भी पूरे होंगे।

    इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर नील स्नोबॉल ने कहा कि ECB को लगातार 3 WTC फाइनल की मेजबानी मिलना सम्मान की बात है। 2023 में द ओवल में खेला गया WTC फाइनल बेहद सफल रहा था। उन्हें भरोसा है कि 2027 का मुकाबला टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के कारण और भी ज्यादा यादगार बनेगा।

    खबरें और भी

    9 टीम रेस में 

    WTC प्‍वाइंट्स टेबल 2025-27 में अभी सभी 9 टीम फाइनल की रेस में बनी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका (75), तीसरे पर न्यूजीलैंड (72.22) और चौथे पर बांग्लादेश (58.33) है। 9 मैच में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ भारतीय टीम (48.15 प्रतिशत) 5वें पायदान पर है।

    श्रीलंका (41.67) छठे, इंग्लैंड (24.36) सातवें, वेस्टइंडीज (15) 8वें और पाकिस्तान (8.33) 9वें नंबर पर आता है। भारतीय क्रिकेट टीम अब तक दो बार (2021 और 2023) WTC फाइनल खेल चुकी है। हालांकि, दोनों ही मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। अब तक 3 बार WTC फाइनल खेला गया है। 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को मात दी थी। 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को रौंदा था। 2025 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को शिकस्‍त दी थी।

    यह भी पढ़ें- ICC WTC Points Table: इंग्लैंड को घर में मात देकर न्यूजीलैंड को हुआ तगड़ा फायदा, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की बढ़ गई टेंशन

    यह भी पढ़ें- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में होगी कड़ी जंग, इन 5 शहरों में खेली जाएगी सीरीज; WTC फाइनल भी दांव पर