विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WTC Final की राह है कठिन, एक जीत से नहीं टलेगा संकट; टीम इंडिया को बनाना होगा मास्टर प्लान

Published: Tue, 26 Nov 2024 10:18 PM (IST)

WTC की प्वाइंट्स टेबल में भारत 61.11 प्रतिशत के साथ टॉप पर है। वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया 57.69 प्रतिशत जीत के ...और पढ़ें

भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सिनेरियो
भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सिनेरियो

HighLights

  1. पर्थ जीत के साथ ही WTC प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर भारतीय टीम
  2. फाइनल खेलने के लिए भारत को जीतने होंगे चार मैच
  3. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी रेस में

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WTC Final Scenario: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पर्थ टेस्ट में जीत के साथ टीम इंडिया पांच मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है। इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से नंबर-1 का ताज छीन लिया है।

टीम इंडिया कैसे डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंच सकती है? आइए इस सिनेरियो पर नजर डाल लेते हैं। पहली जीत से डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से अभी साफ नहीं हुआ है। टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए सीरीज के सभी मैच जीतने होंगे।

ऐसा है WTC Final का सिनेरियो

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी चारों मैच जीतने होंगे। अगर टीम इंडिया ऐसा कर लेती है तो जीत प्रतिशत 69.30 हो जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम फाइनल के लिए अपना टिकट कटा लेगी। अगर टीम इंडिया ये सीरीज 4-1 से जीतती है तो जीत का प्रतिशत 64.04 हो जाएगा। वहीं, टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-2 से जीत जाती है तो 58 प्रतिशत पहुंच जाएगी। ऐसे में फिर टीम इंडिया को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।

इन सीरीजों पर रखनी पड़ेगी निगाह

बॉर्डर गावस्कर के बाद ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के रिजल्ट भी भारत के लिए बहुत मायने रखेगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी बड़े दावेदार हैं। न्यूजीलैंड 54.55 प्रतिशत जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका 54.17 प्रतिशत जीत के साथ पांचवे स्थान पर है।

अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी रेस में

न्यूजीलैंड घर पर इंग्लैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड ये सीरीज जीत जाती है तो उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी। वहीं, हारने पर रेस से बाहर हो जाएगी। इसी तरह साउथ अफ्रीका के चार टेस्ट बाकी हैं। भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ही हैं। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बचे हुए चार में से 3 मैच तो जीतने ही होंगे।

यह भी पढे़ं- IND vs AUS: सबसे आगे होंगे हिन्‍दुस्‍तानी... पर्थ में भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को चटाई धूल, 1-2 नहीं बना दिए कई सारे रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- WTC Points Table: टीम इंडिया ने फाइनल की ओर बढ़ाया एक और कदम, पर्थ टेस्‍ट जीतने के बाद प्‍वाइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।