WTC Points Table: बांग्लादेश की हार से भारत की लगी 'लॉटरी', वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हुआ बड़ा फायदा
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार से भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फायदा ...और पढ़ें

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आईएएनएस, नई दिल्ली। दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बांग्लादेश को मिली हार से भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की पाइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम की बादशाहत कायम है। बांग्लादेश दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद डब्ल्यूटीसी की पाइंट्स टेबल में तो चौथे स्थान पर ही बना हुआ है, लेकिन टीम का जीत प्रतिशत 66 से गिरकर अब 55.56 पर आ गया है।
श्रीलंका के विरुद्ध कोलंबो में अगर भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच को जीतने में सफल रहती है तो वह टेबल में बांग्लादेश से आगे निकल जाएगी। मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम
पहली पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 64 रन बनाकर ऑलआउट हुई, जबकि दूसरी पारी में टीम 95 रन ही बना सकी। दूसरे टेस्ट में मिली शानदार जीत के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। टीम का जीत प्रतिशत अब 80 पर पहुंच गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 75 के जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर मौजूद है।
भारत पांचवें स्थान पर काबिज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया फिलहाल पांचवें स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम दूसरे टेस्ट मैच में बुरी हार के बावजूद चौथे नंबर पर काबिज है। बांग्लादेश के इस समय 55.56 प्रतिशत अंक हैं। पांचवें नंबर पर काबिज भारतीय टीम के 53.33 प्रतिशत अंक हैं। अगर टीम इंडिया अब दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करती है, तो वे अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
