विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर कूटा, कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया का पहले दिन ही 'तिहरा शतक'

Updated: Sun, 23 Aug 2026 05:37 PM (IST)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया ...और पढ़ें

शुभमन गिल-देवदत्त पडिक्कल

शुभमन गिल-देवदत्त पडिक्कल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। देवदत्त पडिक्कल के शतक के दम पर भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में है। हालांकि, टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवा दिए हैं लेकिन पहले दिन ही 300 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। भारत को दिन के अंत में बड़ा झटका लगा, जब रवींद्र जडेजा दिन के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। 

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने पहले दिन 300 रन बना लिए हैं लेकिन 5 विकेट भी गंवा दिए हैं। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। भारत के लिए ध्रुव जुरेल और सारांश जैन क्रीज पर मौजूद हैं, जो दूसरे दिन बैटिंग करेंगे।

भारत की खराब शुरुआत

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल बैटिंग करने के लिए आए। राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी की, जबकि जायसवाल ने अटैकिंग क्रिकेट खेला। भारत को पहला झटका राहुल के रूप में लगा, जब श्रीलंकाई गेंदबाज लहिरू कुमारा ने उन्हें 18 रन पर आउट किया।

जायसवाल आक्रामक खेल को जारी रखना चाहते थे लेकिन वे भी 45 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरे पर अब तक यशस्वी का बल्ला नहीं चला है। पहले मैच में भी वे रन नहीं बना सके थे। इस टेस्ट में उनके पास अर्धशतक लगाने का मौका था लेकिन असिथा फर्नांडो ने उन्हें मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। टीम इंडिया ने 66 रनों पर ही दो विकेट गंवा दिए।

शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला था। हालांकि, दूसरे मैच में उन्होंने अच्छी बैटिंग की और देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 120 रन जोड़े। गिल ने इस दौरान अर्धशतक लगाया लेकिन फिफ्टी जड़ने के बाद भारतीय कप्तान ने अपना विकेट गंवा दिया। गिल ने 108 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली।

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक

भारत के लिए नंबर तीन की समस्या खत्म होती हुई दिखाई दे रही है। देवदत्त पडिक्कल ने पहले मैच के बाद दूसरे मैच में भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2024 के बाद पहली बार वापसी की और लगातार दो शतक जड़े। इसी के साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के बाद पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने नंबर तीन पर खेलते हुए लगातार दो मैचों में शतक लगाया है। पुजारा ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शतक लगाया था।

भारत के 300 रन पूरे

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 300 रन पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए ध्रुव जुरेल 7, जबकि सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों से दूसरे दिन उम्मीद होगी कि टीम इंडिया को 400 रनों के पार पहुंचाए।

यह भी पढ़ें- IND vs SL 2nd Test Live Score: कोलंबो टेस्ट का पहला दिन समाप्त, पडिक्कल के शतक से मजबूत स्थिति में भारत

यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में गरजा देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, पुजारा के बाद पहली बार किया खास कारनामा