Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni को आदर्श मानकर की विकेटकीपिंग, अचानक बना गेंदबाज और बैटर्स की नाक में किया दम; बहुत रोचक है इस खिलाड़ी की कहानी

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 03:26 PM (IST)

    रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां धोनी को अपना गुरू मानने वाला स्टार गेंदबाज घातक गेंदबाजी कर खूब छा गया है। ये गेंदबाज ...और पढ़ें

    Ranji Trophy: Yash Thakur ने घातक गेंदबाजी कर मुंबई टीम की बजाई बैंड
    Ranji Trophy: Yash Thakur ने घातक गेंदबाजी कर मुंबई टीम की बजाई बैंड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके संघर्षों से लेकर मंजिल हासिल करने तक की कहानी पूरी दुनिया जानती है, जिन्होंने छोटे मैदान से अपने करियर की शुरुआत की और मन में फुटबॉलर बनने की चाहत लिए कैसे माही क्रिकेटर बन गए इसने हर शख्स का दिल जीत लिया। धोनी की तरह बनने का सपना आज भी गली-मोहल्ले से लेकर कई क्रिकेटर्स देखते हैं।

    कुछ उन्हें अपना गुरू मानते हैं तो कुछ उनके टिप्स को पूरा करते हुए महफिल लूटते हुए नजर आते है। हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां धोनी को अपना गुरू मानने वाला स्टार गेंदबाज घातक गेंदबाजी कर खूब छा गया है। ये गेंदबाज विदर्भ टीम का है, जिनका नाम यश ठाकुर (Yash Thakur) हैं।

    Ranji Trophy: Yash Thakur ने घातक गेंदबाजी कर मुंबई टीम की बजाई बैंड

    रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024) के फाइनल में विदर्भ का सामना मुंबई से हो रहा है। विदर्भ टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए 41 बार की चैंपियन टीम मुंबई पहली बारी में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। विदर्भ टीम की तरफ से रणजी ट्रॉफी के फाइनल में स्टार गेंदबाज यश ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए मुंबई टीम की बैंड बजाई। यश ने पहली पारी में 3 विकेट झटके और दूसरी पारी में खबर लिख जाने तक उन्होंने एक विकेट लिए।

    विदर्भ टीम के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अभी तक कुल 4 विकेट ले लिए है। उन्होंने ओपनर भूपेन ललवानी, तुष कोटियान और शम्स मुलानी का पहली पारी के दौरान शिकार किया। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ को अपने जाल में फंसाया। दूसरी पारी में 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर यश ने पृथ्वी को बोल्ड किया। ये गेंद इतनी कमाल की थी कि शॉ को खुद यकीन नहीं हुआ कि वह बोल्ड हुए हैं।

    खबरें और भी

    Dhoni की तरह बनना चाहते हैं Yash Thakur

    यश ने द स्पोर्टस्टार को बताया था कि कैंप के लिए चुने जाने के बाद, वीसीए अकादमी में जब उनका पहला दिन था तो वह उमेश यादव से मिले। यश ने कहा कि मैं उनसे बहुत प्रभावित था और उनके नक्शेकदम पर चलते हुए भारत के लिए खेलना चाहता था, लेकिन पहला बड़ा सपना उनकी तरह गेंदबाजी करना और सिर्फ एक बार उनके साथ मिलकर गेंदबाजी करना था।

    इसके अलावा यश ने अपने कोच हिंगणीकर और अपनी बातचीत का एक किस्सा बताया। एक बार यश नेट्स में गेंदबाजी कर रहे थे और उनके कोच ने उन्हें देखा और उन्हें कहा कि वह कभी विकेटकीपिंग ग्लव्स ना पहनें। उन्होंने तुरंत कोच को जवाब देते हुए कहा कि वह एमएस धोनी जैसा बनना चाहते हैं।

    इसके बाद यश ने आगे कहा कि सर ने मुझसे कहा कि धोनी का अनुकरण करने के लिए विकेटकीपिंग के अलावा और भी कई तरीके हैं। उन्होंने मुझसे खेल के बाकी पहलुओं में धोनी से सीखने और गेंदबाजी करते समय इसे लागू करने के लिए कहा। मेरे लिए वह एक अहम मोड़ था।

    यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कप्तान रोहित, यहां देखें उनके आलीशान घर की खूबसूरत तस्वीरें