Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind Vs Eng: विशाखापट्टनम में Yashasvi Jaiswal का बल्ले से बड़ा धमाका, जड़ा टेस्ट करियर का दूसरा शतक, 2023-25 WTC में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 03:29 PM (IST)

    Yashasvi Jaiswal scored hundred In Ind Vs Eng यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्ले से धमाका किया है। यशस्वी ने दूसरे टेस्ट में वि ...और पढ़ें

    यशस्वी ने दूसरे टेस्ट में विशाखापट्टनम में दमदार शतक जड़ा है
    यशस्वी ने दूसरे टेस्ट में विशाखापट्टनम में दमदार शतक जड़ा है

    HighLights

    1. यशस्वी ने दूसरे टेस्ट में विशाखापट्टनम में दमदार शतक जड़ा है
    2. यह यशस्वी के टेस्ट करियर का दूसरा शतक है
    3. यशस्वी ने 151 गेंदों में शतक पूरा किया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal scored 2nd test hundred against England: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ Ind Vs Eng दूसरे टेस्ट में बल्ले से धमाका किया है। यशस्वी ने दूसरे टेस्ट में विशाखापट्टनम में दमदार शतक जड़ा है।

    छक्के के साथ पूरा किया शतक

    यशस्वी Yashasvi Jaiswal ने छक्के के साथ अपने टेस्ट में दूसरा शतक पूरा किया। यशस्वी ने रोहित के साथ पारी का आगाज किया और भारत का रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट 40 रन पर गिरा। पहले मैच में यशस्वी अपने शतक से चूक गए थे। वे पहली पारी में 80 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

    151 गेंदों में जड़ा शतक

    ऐसे में आज यशस्वी ने अपने बल्ले से 151 गेंदों में छक्के के साथ शतक लगाया। खबर लिखे जाने तक यशस्वी ने 215 गेंदों में 66.51 की स्ट्राइक रेट से 15 चौके और 4 छक्के लगाकर 143 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक श्रेयस अय्यर Ind Vs Eng के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 90 रन की पार्टनरशिप भी की। चौथे विकेट के लिए रजत पाटीदार के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन की पार्टनरशिप भी की। 

    ये भी पढ़ें: Ind Vs Eng: 20 साल के स्पिनर की गेंद पर चकमा खा गए भारतीय कप्तान, Shoaib Bashir ने Rohit Sharma को किया आउट, टेस्ट करियर में लिया पहला विकेट

    टेस्ट करियर में पूरे किए 500 रन

    यशस्वी ने अपनी इस पारी के साथ टेस्ट करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले इस भारतीय बल्लेबाज ने अब तक 6 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 62.77 की स्ट्राइक रेट से 565 से अधिक रन बनाए हैं। इसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

    खबरें और भी

    WTC 2023-25 में दूसरा शतक

    यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 WTC 2023-25 के दौरान एक से ज्यादा शतक बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इससे पहले अपने डेब्यू मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 171 रन की तूफानी पारी खेली थी। अब तक उन्होंने इस मैच में 179 रन की पारी खेली है। अब यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर हो गया है।

    ये भी पढ़ें: Ind Vs Eng: Mohammed Siraj दूसरे टेस्‍ट की प्‍लेइंग 11 का नहीं बन पाए हिस्‍सा, BCCI ने तेज गेंदबाज के बारे में दी बड़ी अपडेट