Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WPL 2026: हनी सिंह और जैकलीन ओपनिंग सेरेमनी में लगाएंगे ग्‍लैमर का तड़का, इस दिन से शुरू हो रही है लीग

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 06:50 PM (IST)

    विमंस प्रीमियर लीग 2026 की 9 जनवरी से शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट के चौथे सीजन के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल ...और पढ़ें

    हनी सिंह और जैकलीन फर्नांडीज करेंगे परफॉर्म।

    हनी सिंह और जैकलीन फर्नांडीज करेंगे परफॉर्म।

    HighLights

    1. 9 जनवरी से होगी WPL 2026 की शुरुआत

    2. 5 टीमों के बीच होगी खिताबी टक्‍कर

    3. 5 फरवरी को खेला जाएगा फाइनल

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विमंस प्रीमियर लीग 2026 की 9 जनवरी से शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट के चौथे सीजन के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला नवी मुंबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 7 बजे होगा।

    हालांकि, पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। इसमें कई स्‍टार इंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं। यो यो हनी सिंह और जैकलीन फर्नांडीज मैच से पहले परफॉर्म करेंगे। हनी सिंह जहां फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देंगे तो वहीं जैकलीन ग्‍लैमर का तड़का लगाने वाली हैं।

     

     

     

    भारतीय हिप-हॉप और पंजाबी पॉप सिंगर यो यो हनी सिंह ने 2010 के दशक की शुरुआत में ब्राउन रंग, अंग्रेजी बीट और लुंगी डांस जैसे हिट गानों से खूब प्रसिद्धि हासिल की। बॉलीवुड स्टार और पूर्व मिस श्रीलंका यूनिवर्स जैकलीन फर्नांडीज अपनी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। ऐसे में विमंस प्रीमियर लीग 2026 में क्रिकेट और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलने वाला है।

     

     

     

    WPL 2026 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किया जाएगा। पांच फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस विमंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमंस, दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी। अंक तालिका की टॉप टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 3 फरवरी को एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी।

    खबरें और भी

    2 टीमों ने जीता है खिताब

    अब तक 2 टीमों ने विमंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने 2 बार खिताब पर कब्‍जा जमाया है तो आरसीबी एक बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। कमाल की बात यह है कि अब तक खेले गए तीनों सीजन में दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस रनर अप रही है।

    2023 में WPL का पहला सीजन खेला गया था। डेब्‍यू सीजन में हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली मुंबई ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। 2024 में खेले गए दूसरे सीजन की विजेता स्‍मृति मंधाना की कप्‍तानी वाली आरसीबी थी। इसके बाद पिछले सीजन मुंबई ने एक बार फिर WPL का टाइटल अपने नाम किया था।

    विजेता की सूची

    • WPL 2023: मुंबई इंडियंस विमंस
    • WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमंस
    • WPL 2025: मुंबई इंडियंस विमंस

    यह भी पढ़ें- WPL 2026: कब से हो रही डब्ल्यूपीएल की शुरुआत? टीम-कप्तानों से लेकर पूरी डिटेल्स यहां पढ़िए

    यह भी पढ़ें- WPL 2026 से पहले यूपी वॉरियर्ज ने किया अहम बदलाव, मेग लैनिंग को सौंपी कप्‍तानी