विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की पत्नी ने की भविष्यवाणी, कहा- शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं KL Rahul

Published: Sat, 22 Mar 2025 09:36 AM (GMT+05:30)

हीली ने यूट्यूब चैनल लिस्टएनआर स्पोर्ट पर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की भविष्यवाणी करते हुए खुलासा किया कि ...और पढ़ें

शुरू के दो मैच मिस कर सकते हैं केएल राहुल। फोटो- DC एक्स हैंडल
शुरू के दो मैच मिस कर सकते हैं केएल राहुल। फोटो- DC एक्स हैंडल

HighLights

  1. केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा
  2. केएल राहुल की पत्नी अथिया हैं प्रेग्नेंट
  3. आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने कर दिया था रिलीज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेटर एलिसा हीली ने खुलासा किया है कि भारत और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के पहले कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की पत्नी भी हैं, जो आगामी सीजन में दिल्ली के लिए खेलेंगे।

हीली ने यूट्यूब चैनल लिस्टएनआर स्पोर्ट पर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की भविष्यवाणी करते हुए खुलासा किया कि राहुल शायद पहले कुछ मैच न खेलें क्योंकि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। राहुल और उनकी बॉलीवुड अभिनेत्री पत्नी अथिया शेट्टी ने नवंबर 2024 में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद केएल राहुल ने बेबी बंप के साथ तस्वीर भी साझा की थी।

एलिस हीली ने किया खुलासा

एलिसा हीली ने कहा, उनके पास केएल राहुल हैं, जो शायद मुझे लगता है कि पहले कुछ गेम नहीं खेलेंगे... वे (अपने) बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। यह भी देखना होगा कि हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट कौन है, लेकिन DC के पास पास युवा खिलाड़ियों की बेंच स्ट्रेंथ है। उनके पास केएल राहुल भी हैं जो टी20 क्रिकेट में पारी को संवार सकते हैं। उन्हें देखना वाकई रोमांचक होगा।

दिल्ली ने खरीदा है 14 करोड़ में

बता दें की आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। उम्मीद थी कि उन्हें टीम का कप्तान भी घोषित किया जा सकता है। हालांकि, राहुल नेतृत्व की भूमिका से पीछे हट गए और अक्षर पटेल को कमान सौंप दी गई। राहुल के लिए यह एक महत्वपूर्ण सीजन होगा क्योंकि वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने सफर की शुरू करेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में किया है उम्दा प्रदर्शन

कप्तानी छोड़ने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आगामी सीजन में पारी को किस तरह से आगे बढ़ाते हैं। पिछले कुछ समय से अपने स्ट्राइक रेट के लिए आलोचना झेल रहे राहुल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। वह जोखिम लेने से पीछे नहीं हटे। इसलिए, फैंस आगामी सीजन में केएल राहुल 2.0 को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं- IPL 2025: दिल्‍ली कैपिटल्‍स के 16वें कप्‍तान Axar Patel कर पाएंगे कमाल? ऑलराउंडर पर होगी खिताब जीताने की बड़ी चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।