Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RCB vs CSK: विराट के गढ़ में गरजा आयुष महात्रे का बल्ला, मिस्टर आईपीएल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले बल्लेबाज

    Updated: Sat, 03 May 2025 10:33 PM (IST)

    आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष महात्रे ने इतिहास रचा। वह आईपीएल इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड ...और पढ़ें

    आयुष महात्रे ने जड़ा आईपीएल में पहला अर्धशतक। फोटो- BCCI
    आयुष महात्रे ने जड़ा आईपीएल में पहला अर्धशतक। फोटो- BCCI

    HighLights

    1. आयुष महात्रे ने चौथे मैच में जड़ा अपना पहला आईपीएल अर्धशतक
    2. आईपीएल के इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे युवा बल्लेबाज
    3. सबसे कम उम्र में चेन्नई के लिए अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज आयुष महात्रे ने आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी जड़ी। इसकी मदद से वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के पहले खिलाड़ी बने। साथ ही आईपीएल इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

    ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष महात्रे को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था। अपने पहले ही मैच में आयुष ने इपैक्ट पारी खेली थी। दूसरे मैच में भी अपना क्लास दिखाया था। तीसरे में वह जल्दी आउट हो गए थे लेकिन, बड़े मैच में महात्रे ने अपनी पारी से इसे यादगार बना दिया। वह 48 गेंद पर 94 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान 9 चौके और पांच छक्के जड़े। 

    25 गेंद पर जड़ा अपना पहला अर्धशतक 

    आरसीबी के 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने सधी हुई शुरुआत की। भुवनेश्वर कुमार के ओवर में महात्रे ने 26 रन लेकर चेन्नई की पारी को रफ्तार दी। आयुष महात्रे ने इसके बाद 25 गेंद पर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ ही इतिहास रच दिया। 

    सबसे कम उम्र के आईपीएल अर्धशतक

    • 14 साल 32 दिन - वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम जीटी, 2025
    • 17 साल 175 दिन - रियान पराग (आरआर बनाम डीसी, 2019
    • 17 साल 291 दिन - आयुष महात्रे (सीएसके) बनाम आरसीबी, 2025*
    • 18 साल 169 दिन - संजू सैमसन (आरआर) बनाम आरसीबी, 2013
    • 18 साल 169 दिन - पृथ्वी शॉ (डीसी) बनाम केकेआर, 2018

    सुरेश रैना को छोड़ा पीछे

    गौरतलब हो कि आयुष महात्रे सीएसके लिए सबसे कम उम्र में आईपीएल अर्धशतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने 'चिन्ना थाला' यानी सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। सीएसके के लिए इससे पहले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी सुरेश रैना (21 साल 148 दिन) थे, जिन्होंने 2008 में एमआई के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IPL 2025: चेन्‍नई ने बेंगलुरु में कटाई नाक, Romario Shepherd हीरो तो खलील बने विलेन