Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK vs KKR Playing 11: धोनी ने आते ही बदल डाली टीम, रोहित शर्मा के खास को दिया डेब्यू का मौका, देखें प्लेइंग-11

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 07:22 PM (IST)

    महेंद्र सिंह धोनी की बतौर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान वापसी हो चुकी है। चेपॉक में आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धोनी टॉस करने आए लेकिन सिक्के की ज ...और पढ़ें

    चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर लौटे एमएस धोनी
    चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर लौटे एमएस धोनी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पर तकरीबन डेढ़ साल बाद वापसी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी सिक्के की जंग नहीं जीत सके। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, हुआ वही है जो धोनी चाहते थे। धोनी चाहते थे कि चेन्नई पहले बैटिंग करे तो वो कर रही है।

    धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। आखिरी बार 2023 में ये टीम चैंपियन बनी थी और तब धोनी ही कप्तान थे। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी थे। गायकवाड़ इस सीजन चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

    धोनी ने किए बदलाव

    धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम में दो बदलाव किए हैं। गायकवाड़ की जगह राहुल त्रिपाठी को मौका दिया है। वहीं मुकेश चौधरी की जगह अभी तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को मौका दिया है। अंशुल चेन्नई के लिए पहला आईपीएल मैच खेल रहे हैं। कंबोज को रोहित का खास माना जाता है। माना जाता है कि रोहित ही अंशुल को मुंबई में लेकर आए थे।

    कोलकाता ने किया एक बदलाव

    वहीं कोलकाता ने भी एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन की जगह स्पिनर मोईन अली को प्लेइंग-11 में जगह दी है। मोईन अली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं और जानते हैं कि चेपॉक की पिच पर कैसे खेला जाता है। रहाणे भी चेन्नई की पिच को जानते हैं क्योंकि वह पिछले साल तक चेन्नई की टीम में ही थे।

    खबरें और भी

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), डेवन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन,नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

    बेंच: मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, शेख रशीद, जेमी ओवरटन, दीपक हुडा

    कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोइन अली, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

    बेंच: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया