Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK vs SRH Playing 11: ट्रेविस हेड बाहर, चेन्नई ने किए 3 बदलाव, जूनियर डिविलियर्स को मिला डेब्यू का मौका

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 07:33 PM (GMT+05:30)

    चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में तीन बदलाव किए हैं। इस मैच में चेन्नई ने युवा खिलाड़ी को मौका दिया है जिसे जूनियर ...और पढ़ें

    चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ किए तीन बदलाव
    चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ किए तीन बदलाव

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल-2025 के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दोनों टीमों ने बदलाव किए हैं। चेन्नई की टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। वहीं हैदराबाद की प्लेइंग-11 में ट्रेविस हेड का नाम नहीं है।

    हेड का नाम प्लेइंग-11 में नहीं है क्योंकि हैदराबाद पहले गेंदबाजी कर रही है। उनका नाम इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में है यानी जब हैदराबाद दूसरी पारी खेलने उतरेगी तो हेड बतौर इम्पैक्ट प्लेयर दिखाई दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- ऐसी दीवानगी देखी नहीं! एमएस धोनी का ऑरा दिखाने के लिए इंग्लिश खिलाड़ी ने पिता को 8000 किलमीटर दूर इंडिया बुलाया

    चेन्नई ने किए तीन बदलाव

    चेन्नई ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। रचिन रवींद्र को बाहर का रास्ता दिखाया गया। उनकी जगह डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं। ब्रेविस को जूनियर एबी डिविलियर्स कहा जाता है। वह भी साउथ अफ्रीका से आते हैं और डिविलियर्स की तरह बल्लेबाजी करते हैं। वहीं जेमी ओवरटन की जगह सैम करन और विजय शंकर की जगह दीपक हुड्डा को मौका मिला है।

    जीत की सख्त जरूरत

    दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत काफी जरूरी है। प्लेऑफ में जाना दोनों ही टीमों के लिए बेहद मुश्किल है और अब अगर दोनों ही टीमे जीत के रास्ते पर नहीं लौटीं तो पिर प्लेऑफ की रेस में काफी पीछे हो जाएंगी। चेन्नई के कप्तान धोनी और हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस इस बात को जानते हैं।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: एमएस धोनी (कप्तान), शेख रशीद, आयुष महात्रे, सैम करन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

    खबरें और भी

    सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडू मेंडिस, पैट कमिंस (कप्‍तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025: खिलाड़ियों पर ही नहीं अंपायरों पर भी छप्पड़ फाड़ कर बरसता है पैसा, एक मैच के मिलते हैं इतने लाख रुपये