Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PBKS vs MI: 'आपको आउट कैसे करें,' इस सवाल के जवाब में Rohit Sharma ने दिया दिलचस्प जवाब

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 04:17 PM (IST)

    क्वालिफायर-2 मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने फैंस से मुलाकात की। इस दौरान हिटमैन से एक युवा फैन ने उनकी बल्लेबाजी के दौरान कमजोरी के बारे में सवाल किया ...और पढ़ें

    नन्हें फैंस के साथ रोहित शर्मा। फोटो स्क्रीन ग्रैब
    नन्हें फैंस के साथ रोहित शर्मा। फोटो स्क्रीन ग्रैब

    HighLights

    1. रोहित शर्मा ने गुजरात के खिलाफ खेली मैच विजयी पारी
    2. रोहित ने आईपीएल इतिहास में 300 छक्के भी पूरे किए
    3. रोहित ने आईपीएल में पूरे किए 7000 रन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। मैच से पहले एक नन्हें फैंस ने रोहित शर्मा से पूछा कि वह उन्हें कैसे आउट करे? इस रोहित ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मुंबई इंडियंस के नन्हें फैंस पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक युवा फैन ने हिटमैन की बल्लेबाजी के दौरान उनकी कमजोरी के बारे में पूछा। फैन ने रोहित शर्मा को आउट करने का तरीका पूछा।

    फैन- सर आपको आउट कैसे कर सकता हूं

    रोहित शर्मा- नहीं वो नहीं हो सकता

    गजब की फॉर्म में हैं पूर्व एमआई कप्तान

    गौरतलब हो कि रोहित शर्मा मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। रोहित ने 14 पारियों में 31.53 की औसत और 150.18 की स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। रोहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

    अहम मुकाबले में खेली हैं मैच जिताऊ पारी

    इसके बाद सात पारियों में वह ज्यादा रन नहीं बना सके। हालांकि, वानखेड़े में सीएसके के ही खिलाफ फॉर्म में वापस आए। उन्होंने 45 गेंद पर नाबाद 76 रन की पारी खेली और मुंबई ने मैच जीता। इसके बाद SRH, RR के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतक जड़े। गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 81 रन बनाए।

    खबरें और भी

    हिटमैन आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने। क्रिस गेल (357 छक्के) के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने 7 हजार रन भी पूरे किए।

    यह भी पढे़ं- MI vs PBKS: बस 3 छक्के और... रोहित शर्मा कर देंगे वो काम जो अभी तक नहीं कर पाए विराट कोहली, युवराज सिंह तक