Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Glenn Maxwell ने जिस मैदान पर एक टांग पर खड़े होकर जड़ा था ऐतिहासिक दोहरा शतक, उसी जगह बनाया IPL में शर्मानाक रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 11:16 PM (GMT+05:30)

    आरसीबी के बल्लेबाज को यह जानकर खुशी नहीं होगी कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने शून्य के रिकॉर्ड की बराबरी की। दरअसल ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में स ...और पढ़ें

    Glenn Maxwell ने आईपीएल में बनाया शर्मानाक रिकॉर्ड
    Glenn Maxwell ने आईपीएल में बनाया शर्मानाक रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का खराब प्रदर्शन जारी है। आरसीबी के लिए खेलते हुए इस सीजन अभी तक वह कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। वानखेड़े में, जहां मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए नाबाद 201 रन की मैच विजेता पारी के खेली थी। उसी वानखेड़े में ग्लेन मैक्सवेल के नाम एक शर्मानाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    आरसीबी के बल्लेबाज को यह जानकर खुशी नहीं होगी कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने शून्य के रिकॉर्ड की बराबरी की। दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मैक्सवेल 17वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

    रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की बराबरी

    ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड की बराबरी की। दोनों भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में 17 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल की छह पारियों की बात करें तो अभी तक 0(1), 3(5), 28(19), 0(2), 1(3), 0(4) रन बनाए हैं।

    यह भी पढे़ं- MI vs RCB: वानखेड़े में Kohli का नहीं इस बल्लेबाज का गरजा बल्ला, 25 गेंद पर जड़ी तूफानी फिफ्टी

    वर्ल्ड कप में जड़ा था नाबाद दोहरा शतक

    बता दें कि वानखेड़े के इसी मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल ने ऐतिहासिक पारी खेली थी। अफगानिस्तान के खिलाफ दर्द में होते हुए भी एक टांग पर खड़े होकर मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन की पारी खेली थी। रन चेज करते हुए यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया पहला दोहरा शतक था।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- MI vs RCB: Jasprit Bumrah की आंधी में उड़े बेंगलुरु के पांच बल्लेबाज, आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार किया विराट कोहली का शिकार