विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LSG vs MI: 'वो जल्‍द ही...', Jasprit Bumrah की वापसी पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा अपडेट

Published: Fri, 04 Apr 2025 07:39 PM (GMT+05:30)

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने बताया कि जसप्रीत बुमराह जल्‍द ही लौटेंगे
हार्दिक पांड्या ने बताया कि जसप्रीत बुमराह जल्‍द ही लौटेंगे

HighLights

  1. जसप्रीत बुमराह की वापसी पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा अपडेट
  2. हार्दिक पांड्या ने कहा कि बुमराह जल्‍द ही टीम के साथ जुड़ेंगे
  3. जसप्रीत बुमराह ने बेंगलुरु स्थित एनसीए में अभ्‍यास शुरू कर दिया है

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया। हार्दिक पांड्या ने बताया कि बुमराह जल्‍द ही मुंबई इंडियंस स्‍क्‍वाड के साथ जुड़ेंगे।

हालांकि, पांड्या ने यह स्‍पष्‍ट नहीं किया कि जसप्रीत बुमराह की वापसी कब तक होगी। मगर माना जा रहा है कि बुमराह 13 अप्रैल को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उपलब्‍ध रहेंगे। जानकारी मिली है कि भारतीय तेज गेंदबाज ने बेंगलुरु स्थित एनसीए में गेंदबाजी का अभ्‍यास शुरू कर दिया है।

कैसे लगी चोट

याद दिला दें कि जसप्रीत बुमराह को ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्‍ट के दौरान पीठ दर्द की समस्‍या हुई थी, जिसके कारण वो बीच मैच से बाहर हो गए थे। बुमराह ने आगे चलकर सर्जरी कराई और तब से वो क्रिकेट एक्‍शन से दूर हैं। बुमराह इसी चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श‍िरकत नहीं कर पाए थे, जहां भारत ने न्‍यूजीलैंड को मात देकर खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें: चोटिल रोहित शर्मा टीम से हुए बाहर, लखनऊ के खिलाफ नहीं मिली जगह, पूरा सीजन खेलने पर मंडराए संकट के बादल!

मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए खुशी की बात है कि जसप्रीत बुमराह ने नेट्स पर गेंदबाजी का अभ्‍यास शुरू कर दिया है। मुंबई को अपना अगला मुकाबला सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है। हार्दिक पांड्या के बयान से संकेत मिले हैं कि बुमराह अगर अच्‍छी तरह फिट हुए तो इसी मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि एमआई के लिए बुमराह कब अपनी उपलब्‍धता दिखाऐंगे।

रोहित हुए बाहर

वैसे, मुंबई इंडियंस के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स से पार पाना आसान नहीं होगा क्‍योंकि उसे अपने अनुभवी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा की सेवा नहीं मिल पाएगी। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि रोहित शर्मा को नेट्स पर चोट लगी थी और इस वजह से वो लखनऊ के खिलाफ मैच में हिस्‍सा नहीं ले पाएंगे।

याद दिला दें कि एलएसजी के खिलाफ एमआई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर राज अंगद बावा को डेब्‍यू का मौका दिया है। मुंबई ने राज अंगद बावा को 30 लाख रुपये में खरीदा था।

यह भी पढ़ें: 'जब करना था मैंने किया...', Rohit Sharma-जहीर खान की बातचीत हुई लीक; सोशल मीडिया पर मची खलबली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।