विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LSG vs MI: चोटिल रोहित शर्मा टीम से हुए बाहर, लखनऊ के खिलाफ नहीं मिली जगह, पूरा सीजन खेलने पर मंडराए संकट के बादल!

Published: Fri, 04 Apr 2025 07:24 PM (IST)

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को झटका लग गया है। टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए ...और पढ़ें

रोहित शर्मा को लगी चोट, नही खेल रहे मैच
रोहित शर्मा को लगी चोट, नही खेल रहे मैच

HighLights

  1. LSG vs MI: लखनऊ के खिलाफ नहीं खेल रहे रोहित शर्मा
  2. LSG vs MI: रोहित शर्मा चोट के कारण हुए बाहर
  3. LSG vs MI: राज अंगद बावा को मिला मुंबई के लिए डेब्यू का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तभी पांड्या ने बताया कि रोहित शर्मा मैच में नहीं खेल रहे हैं। मुंबई को अपनी दूसरी जीत की तलाश है।

रोहित टीम के शुरुआती तीन मैचों में खेले थे, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। उनकी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय थी। रोहित से उम्मीद थी वह इस मैच में फॉर्म में वापसी करेंगे, लेकिन इसकी संभावना खत्म हो गई है साथ ही चिंता सता रही है कि कहीं रोहित पूरे आईपीएल में बाहर न बैठ जाएं।

यह भी पढ़ें- 'जब करना था मैंने किया...', Rohit Sharma-जहीर खान की बातचीत हुई लीक; सोशल मीडिया पर मची खलबली

ये है वजह

रोहित का इस मैच में खेलना उनकी फॉर्म से जुड़ा हुआ नहीं है। रोहित को चोट लगी है और इसी कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। पांड्या ने बताया कि रोहित को अभ्यास के दौरान घुटन में चोट लग गई और इसी कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। पांड्या ने रोहित को लेकर कहा, "रोहित को नेट्स में घुटने में गेंद लग गई थी और इसी कारण वह ये मैच नहीं खेल रहे हैं।"

हालांकि, पांड्या ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि रोहित कितने मैचों के लिए बाहर हुए हैं और उनकी चोट की गंभीरता कितनी है। रोहित ने इस सीजन तीन मैच खेले हैं और सिर्फ 21 रन ही बनाए हैं।

राज अंगद बावा को मिला मौका

रोहित की जगह राज अंगद बावा को टीम में जगह मिली है। वह मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। राज ऑलराउंड हैं और अच्छे फील्डर भी। वह यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतन वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग 11: विल जैक्‍स, रेयान रिकलटन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), राज अंगद बावा (डेब्‍यू), मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्‍ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर और विग्‍नेश पुथुर।

बेंच - तिलक वर्मा, कॉर्बिन बॉश, रोबिन मिंज, पीएसएन राजू और कर्ण शर्मा।

लखनऊ सुपरजायंट्स की प्‍लेइंग 11: ऋषभ पंत (कप्‍तान), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मिचेल मार्श, दिग्‍वेश सिंह, अब्‍दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप और आवेश खान।

बेंच - रवि बिश्‍नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ और आकाश सिंह।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 में Pitch को लेकर मचा बवाल, BCCI और फ्रेंचाइजियों के बीच लड़ाई-झगड़े की नौबत!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।