विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs RR: 'मेरे विकेट से बदल गया मैच', Hardik Pandya ने मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार के लिए खुद को ठहराया दोषी

Published: Tue, 02 Apr 2024 11:51 AM (IST)

मुंबई इंडियंस को सोमवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों 6 विकेट की करारी शिकस्‍त सहनी पड़ी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने मैच के टर्निंग प्‍वाइंट का किया खुलासा
हार्दिक पांड्या ने मैच के टर्निंग प्‍वाइंट का किया खुलासा

HighLights

  1. मुंबई इंडियंस को राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों 6 विकेट की शिकस्‍त मिली
  2. मुंबई इंडियंस की मौजूदा आईपीएल में यह लगातार तीसरी हार रही
  3. हार्दिक पांड्या ने अपने विकेट को मैच का टर्निंग प्‍वाइंट करार दिया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई इंडियंस को सोमवार को वानखेड़े स्‍टेडियम पर राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों 6 विकेट की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 के 14वें मैच में मुंबई ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। जवाब में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

मुंबई इंडियंस मौजूदा आईपीएल में अब तक अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों मुंबई ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी शिकस्‍त का सामना किया। कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद अपनी टीम की गलतियों का खुलासा किया। हार्दिक पांड्या ने खुद को मैच का मुजरिम ठहराते हुए बताया कि कैसे राजस्‍थान रॉयल्‍स को मैच में बढ़ावा दिया।

यह भी पढ़ें: 'मत करो यार', Hardik Pandya की हूटिंग पर Rohit Sharma की दिखी नाराजगी; वीडियो देखकर पसीज जाएगा दिल

हार्दिक पांड्या ने क्‍या कहा

हम जिस तरह की शुरुआत चाहते थे, वैसी हासिल नहीं कर सके। मुश्किल मैच था। मेरे ख्‍याल से हम इस स्थिति में थे कि 150 या 160 रन का स्‍कोर बना लेते, लेकिन मेरे ख्‍याल से मेरे विकेट से मैच बदल गया और विरोधी टीम हावी हो गई। मेरे ख्‍याल से मैं और बेहतर प्रदर्शन कर सकता था।

गेंदबाजों के लिए पिच बेहतर थी, जो कि अच्‍छी बात है। यह खेल गेंदबाजों के लिए कुछ दैत्‍य है। मगर ऐसी अपेक्षा नहीं थी। सही चीज करने के बारे में सारी बातें थी। नतीजे तो कभी पक्ष में होंगे और कभी नहीं। मुझे ऐसी चीजें ज्‍यादा हैरान नहीं करती। मगर एक ग्रुप के रूप में हमारा विश्‍वास है कि आगे चलकर कई बेहतर चीजें करनी है और हमें बस ज्‍यादा अनुशासित होने की जरुरत है। हमें ज्‍यादा प्रोत्‍साहन दिखाना होगा।

मुंबई इंडियंस को घाटा

मुंबई इंडियंस को इस हार का गहरा घाटा हुआ है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम इस समय आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्‍थान पर है। हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के थिंक टैंक को जीत की पटरी पर आने के लिए मजबूत रणनीति बनानी होगी। मुंबई अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्‍ली के खिलाफ वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेलेगा।

यह भी पढ़ें: वानखेड़े में MI के टॉप ऑर्डर का हुआ बहुत बुरा हाल ,हार्दिक की सेना के नाम जुड़ गया ये अनचाहा रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।