Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DC vs CSK: माही आए और माही छाए...16 गेंद पर MS Dhoni ने खेली नाबाद 37 रन की पारी; नॉर्खिया की बिगाड़ी लाइन लेंथ

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आखिरी ओवर में 20 रन कूटे। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के ओवर में दो चौके और दो छक ...और पढ़ें

    दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान एमएस धोनी।
    दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान एमएस धोनी।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ माही मैजिक एक बार फिर देखने को मिला। विशाखपत्तनम में इस साल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बल्लेबाजी करते हुए देखने की फैंस की इच्छा पूरी हुई। शिवम दुबे के आउट होने के बाद एमएस धोनी इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए और छाए भी।

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में 20 रन कूटे। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। धोनी ने पहली ही गेंद पर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। मुकेश कुमार की पहली गेंद का सामना करते हुए धोनी ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।

    खलील की गेंद पर जड़ा पहला सिक्स

    इसके बाद धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। चेन्नई की पारी के 16.6 ओवर में मुकेश की ही गेंद पर धोनी एक और चौका जड़ा। इसके बाद 17.5 ओवर में खलील अहमद की गेंद पर पहला अपना पहला सिक्स जड़ा। धोनी को देखकर खलील भी डर गए थे। खलील ने अपने ओवर में धोनी के सामने दो वाइड बॉल की।

    यह भी पढ़ें- DC vs CSK: MS Dhoni ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर

    आखिरी ओवर में कूटे 20 रन

    चेन्नई की पारी का आखिरी ओवर एनरिक नॉर्खिया लेकर आए। टीम को जीत के लिए 41 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर धोनी थे। पहली गेंद धोनी ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ से चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर धोनी ने लो फुलटॉस गेंद पर डीप मिडविकेट पर सिक्स जड़ा। ओवर की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ चौका जड़ा।

    खबरें और भी

    16 गेंद पर बनाए 37 रन

    पारी की आखिरी गेंद पर डीप प्वाइंट पर सिक्स जड़कर अपने स्टाइल में पारी समाप्त की। नॉर्खिया के ओवर में 20 रन बने और चेन्नई 20 रन से मैच हार गई। धोनी ने 16 गेंद पर नाबाद 37 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

    यह भी पढे़ं- DC vs CSK: David Warner ने क्रिस गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, चेन्नई के खिलाफ खेली तूफानी पारी