Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK vs RR live Streaming: कब कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं चेन्नई और राजस्थान का मैच, बस करना है यह आसान काम

    Updated: Sat, 11 May 2024 04:41 PM (IST)

    आईपीएल 2024 का 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान को जहां अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा ह ...और पढ़ें

    चेपॉक में खेला जाएगा चेन्नई और राजस्थान का मैच।
    चेपॉक में खेला जाएगा चेन्नई और राजस्थान का मैच।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 61वें मैच में चेन्नई का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई ने 12 मैचों में छह जीत और इतनी ही हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान को 11 मुकाबलों में आठ जीत और तीन हार मिली है। राजस्थान की एक और जीत और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

    आईपीएल 2024 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते प्लेऑफ में पहुंचने की डगर कठिन हो गई है। हालांकि, घर में राजस्थान के खिलाफ जीत के साथ वापसी करने को देखेगी। दोनों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के घर चेपॉक में खेला जाएगा। यहां चेन्नई जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी दावेदारी को मजबूत करने को देखेगी।

    IPL 2024 में CSK vs RR का मैच कब खेला जाएगा?

    चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 61वां मैच 12 मई यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

    IPL 2024 का 61वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मुकाबला चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा।

    CSK vs RR का मैच कितने बजे शुरू होगा?

    चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 61वां मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

    यह भी पढे़ं- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, कप्तान ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड, भारी जुर्माना भी लगा

    CSK vs RR के मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

    चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

    CSK vs RR के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

    चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं। जागरण डॉट कॉम पर आप मैच से संबंधित महत्‍वपूर्ण कवरेज हासिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- CSK vs RR Pitch Report: स्पिनर बिछाएंगे जाल या बल्लेबाज चलेंगे नई चाल? जानें क्या कहती है चेपॉक की पिच रिपोर्ट

    खबरें और भी