विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, कप्तान ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड, भारी जुर्माना भी लगा

Published: Sat, 11 May 2024 03:29 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के कारण एक मैच का मैच का बैन लगा है ...और पढ़ें

ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड।
ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड।

HighLights

  1. ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड।
  2. आरीसीबी के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मैच।
  3. पंत पर लगा 30 लाख का जुर्माना।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल-2024 में बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। उन पर धीमी ओवर गति के कारण 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

दिल्ली ने सात मई को अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से मात दी थी और इस मैच में पंत को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया। दिल्ली ने पूरे 20 ओवर फेंकने के लिए तय समय से 10 मिनट ज्यादा लिए थे।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: Delhi Capitals की टीम में घुसा 'चोर', चुराए दो खिलाड़ियों के फोन, David Warner की चलाकी से आया पकड़ में

तीसरी बार किया अपराध

ये पहली बार नहीं है कि दिल्ली पर धीमी ओवर गति की मार पड़ी है। ये तीसरा मौका है जब दिल्ली ने ऐसा किया और इसी कारण पंत को सस्पेंड किया गया है नहीं तो उन पर सिर्फ जुर्माना लगाया जाता। पंत पर अच्छा खासा जुर्माना लगा है तो वहीं टीम के खिलाड़ियों की भी जेब ढीली हुई है। प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे टीम के सभी खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये या 50 प्रतिशत मैच फीस जो भी कम होगा उसका जुर्माना लगा है। इसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल हैं।

दिल्ली ने की थी अपील

पंत और टीम को बचाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने रैफरी के इस फैसले के खिलाफ अपील की थी। लेकिन इसका कुछ फायदा नहीं हुआ। दिल्ली की अपील को बीसीसीआई के लोकपाल के पास भी भेजा गया था। लोकपाल ने सुनवाई की और फिर कहा कि मैच रैफरी का फैसला अंतिम है। दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस में है और अगले दौर में जाने के लिए उसे अपने दोनों मैच जीतने होंगे लेकिन पंत का अगले मैच में न होना इस टीम के लिए बहुत बुरी खबर है। दिल्ली की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024 का 'दुश्मन' बना ये क्रिकेट बोर्ड, लीग के बीच में रखी सीरीज, खिलाड़ियों के लिए खड़ी की परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।