विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI ने तोड़ा हार का तिलिस्म, Hardik Pandya के काम आया महादेव का आशीर्वाद और नीता अंबानी का खास टोटका

Published: Sun, 07 Apr 2024 08:04 PM (IST)

मुंबई इंडियंस (MI) ने पहले पावरप्ले में कमाल की शुरुआत की। रोहित और किशन भले ही अर्धशतक से चूक गए ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने तीन हार के जीता पहला मैच।
मुंबई इंडियंस ने तीन हार के जीता पहला मैच।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आखिरकार मुंबई की टीम को आईपीएल 2024 में पहली जीत मिली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 29 रन से जीत मिली। तीन लगातार हार के बाद मुंबई इंडियंस ने चौथे मैच में जीत यह सिलसिला तोड़ा। इस जीत में हार्दिक का सोमनाथ मंदिर जाना और नीता अंबानी का खास टोटका काम आया।

मुंबई इंडियंस (MI) ने पहले पावरप्ले में कमाल की शुरुआत की। रोहित (Rohit Sharma) और ईशन किशन भले ही अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। इसके बाद बाकी के बल्लेबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाजी करते हुए, उन्होंने पावरप्ले में काफी रन बचाए और वहां से दिल्ली के लिए यह मैच काफी मुश्किल होता चला गया।

मैच से पहले कप्तान ने किया था महादेव का दर्शन

दिल्ली के खिलाफ मैच से एक दिन पहले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या सोमनाथ मंदिर पहुंचे थे। तीन लगातार हार के बाद भगवान भोले के दरबार में अपनी हाजरी लगाई थी। हार्दिक ने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान टीम की जीत की दुआ भी की थी।

यह भी पढ़ें- 4,6,6,6,4,6...'रो' बहुत मारियो! कैरेबियाई खिलाड़ी ने नॉर्खिया की उधेड़ी बखिया, 10 गेंद पर खेली ताबड़तोड़ पारी

स्टेडियम में नीता अंबानी ने अपनाया यह खास टोटका

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच देखने के लिए 18000 बच्चों के साथ वानखेड़े पहुंची थीं। इस दौरान सभी बच्चों के साथ में टीम का झंडा था। मैच के दौरान वानखेड़े का नजारा देखने लायक था। वहां, मौजूद लगभग हर हाथ में नीले रंग का झड़ा था और मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए थे।

मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत

मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए थे। रोहित ने 49, ईशान ने 42, टिम डेविड ने नाबाद 45 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 8 विकेट 205 रन बना पाए। पृथ्वी शॉ और स्टब्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। 

यह भी पढ़ें- 'वो बड़े गंदे हैं...' Rohit Sharma ने इन दो खिलाड़ियों की खोल दी पोल, कहा- कभी नहीं बनना रूम पार्टनर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।